Saba Ibrahim: मां बनने वाली है सबा, बेबी प्लानिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- बस जो भी होगा वह खूबसूरत..

Saba Ibrahim Pregnant: यूट्यूबर और शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम इन-दिनों अपने पति संग मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई. अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है.

Saba Ibrahim Pregnant: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम, एक फेमस यूट्यूबर हैं. वह अक्सर अपनी डेली लाइफ के ब्लॉग्स बनाती हैं और फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से बांधे रखती हैं. हाल ही में सबा ने खालिद नियाज संग अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई. इस इवेंट को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब यूट्यूबर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है. साथ ही बताया कि क्या वो सचमुच मां बनने वाली हैं या नहीं. बता दें कि कुछ महीने पहले ही सबा का मिसकैरेज हो चुका है. जी हां वो शादी के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी. हालांकि उस वक्त कुछ प्रोब्लम आ रहे थे. जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स की सलाह पर बेडरेस्ट किया, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और उनके बच्चे की हार्टबीट बंद हो गई. इस हादसे के बाद सबा बुरी तरह से टूट गई थी. हालांकि अब वह यूट्यूब पर पहले की तरह एक्टिव हो गई हैं.

क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं सबा इब्राहिम

सबा इब्राहिम ने हाल ही में अपने एक ब्लॉक में कहा कि हमारी शादी को एक साल हो गए हैं. ऐसे में सभी रिश्तेदार बार-बार पूछते हैं कि आप कब मां बनेंगी. बच्चे को लेकर भी वह पूछती रहती है. मैं क्या जवाब दू पता ही नहीं चलता है. हालांकि आप सब को बता देती हूं, मैं फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं हूं और अभी मेरी हेल्थ ठीक होगी. मैं वेट कम करुंगी, तभी आगे बेबी प्लानिंग होगी. इसपर स्टार के पति सनी ने कहा कि जब अल्लाह को औलाद देने की मर्जी होगी, तबही वो देंगे. हमारे चाहने या फिर न चाहने से कुछ भी नहीं होता है. इसपर सबा ने कहा कि भगवान सबको औलाद दें और सबकी गोद भरी रहे.

सबा इब्राहिम ने बीते दिनों बिग बॉस को लेकर कही थी ये बात

सबा इब्राहिम के ‘बिग बॉस’ 17 में भाग लेने पर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा, सबा ने यूट्यूब पर उनके एक व्लॉग में आयोजित प्रश्नोत्तर सेशन के दौरान पूछा गया था, जिसमें सबा के पूरे परिवार ने भाग लिया था. उनकी मां ने चिंता व्यक्त की और कहा, “वहां जाना आसान है, लेकिन उन सभी कार्यों को करना कठिन है. आप उन्हें करने में सक्षम नहीं होंगे.” सबा ने मजाक में कहा कि अगर किसी कार्य के दौरान उनका नकली दांत टूट गया तो उन्हें परेशानी होगी. हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों, रिज़ा और रेहान ने उनके पार्ट लेने पर खुशी जाहिर की. सबा की भाभी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने इससे पहले ‘बिग बॉस 12’ जीता था. हाल ही में एक व्लॉग में सबा ने दीपिका के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा करते हुए कहा कि उनकी शादी के बाद से उनका रिश्ता और मजबूत हो गया है.

सबा ने मिसकैरेज को सबसे बुरा पल बताया

सबा इब्राहिम का 6 महीने पहले मिसकैरेज हुआ था. यूट्यूब ब्लॉग में खालिद ने कहा, ”जब सबा डॉक्टर के पास गईं तो कुछ देर बाद मुझे भी अंदर बुलाया गया. डॉक्टर ने मुझे बताया कि बच्चे की दिल की धड़कन नहीं चल रही है.” सनी ने इसे सबसे बुरा पल बताया. उन्होंने आगे कहा कि सबा ने मजबूती से काम किया और उन्हें अगली सुबह ओटी में ले जाया गया. सबा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कैसे सामना करना है इस नुकसान के साथ. उन्होंने कहा, “अल्लाह की मर्जी थी ये और हमने मान लिया. मैं ठीक हूं.”

Also Read: Saba Ibrahim Pregnant: मां बनने वाली हैं सबा इब्राहिम, सनी संग अनाउंस की प्रेग्नेंसी, कहा- ईद वाले दिन डर…

यूट्यूबर ब्लॉगर हैं सबा इब्राहिम

खालिद ने यह भी कहा कि सबा मानसिक रूप से डरी हुई थी और उन्होंने उनसे यहां तक ​​पूछा कि ‘अगर वह जीवित बाहर नहीं आई तो क्या होगा?’ खालिद ने लोगों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे एक साथ मिलकर इसका सामना कर रहे हैं. सनी और सबा ने नवंबर 2022 में शादी कर ली. बता दें कि, सबा एक व्लॉगर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और परिवार की सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं. इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपने फॉलोअर्स के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >