Saba Ibrahim Pregnant: मां बनने वाली हैं यूट्यूबर सबा इब्राहिम, कुछ साल पहले हुआ था मिसकैरेज

Saba Ibrahim Pregnant: पॉपुलर यूट्यूबर सबा इब्राहिम जल्द ही मां बनने वाली है. उन्होंने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. फैंस गुड न्यूज से काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Saba Ibrahim Pregnant: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम जल्द ही मां बनने वाली हैं. यूट्यूबर ने व्लॉग के जरिए पति खालिद नियाज संग अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. इस खबर से जितने ज्यादा परिवार वाले खुश हैं, उतने ही फैंस भी एक्साइटेड हैं. कुछ साल पहले भी सबा प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन उस वक्त उनका मिसकैरेज हो गया था. हालांकि अब उनके घर जल्द ही किलकारियां गुंजने वाली है.

मां बनने वाली हैं सबा इब्राहिम

सबा इब्राहिम ने व्लॉग में बताया कि पिछले दो साल से उनका इलाज चल रहा था और अब आखिरकार गुडन्यूज आ गई है. उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि अगर उन्हें कंसीव करने में कठिनाई हो रही है, तो वे आशा न खोएं या अधूरा महसूस न करें. अपनी जर्नी को याद करते हुए, सबा ने याद किया, “मिसैकेज होने के बाद का टाइम काफी मुश्किलों भरा रहा था.” खालिद ने आगे कहा, ‘उस दौरान हमारा काफी इलाज हुआ.’

सबा ने मुश्किल वक्त को लेकर की चर्चा

व्लॉग में सबा ने यह भी बताया कि वह पीसीओएस से पीड़ित हैं. सबा और खालिद दोनों ने कहा कि उनके परिवार ने मुश्किल वक्त में काफी साथ दिया है. वह काफी डरी हुई थी, जब उन्हें प्रेग्नेंसी का पता चला. वीडियो में सबा की फैमिली ने उन्हें बधाईयां दी और माता-पिता बनने के लिए तैयार रहने को कहा. वहीं फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”वाह सबा आपके लिए काफी खुश हूं… आपको दुनिया की हर खुशी मिले.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सबा खालिद को शुभकामनाएं.” सबा इब्राहिम और खालिद नियाज ने 6 नवंबर, 2022 को मुंबई में शादी कर ली.

यह भी पढ़ें- Saba Ibrahim का मिसकैरेज के बाद कैसा है हाल? पति सनी बोले- सबा ने बहुत हिम्मत…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >