Saba Ibrahim ने खो दिया अपना बच्चा, हुआ मिसकैरेज, दर्द बयां कर हुई इमोशनल, कहा- ऐसा लगा जैसे वापस कभी नहीं…

सबा इब्राहिम ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. हालांकि अब उन्होंने अपना बच्चा खो दिया है. यूट्यूबर का मिसकैरेज हो गया है. उनके पति खालिद ने फैंस को ये खबर दी.

शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम, जो एक फेमस ब्लॉगर हैं, ने कुछ सप्ताह पहले अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उस समय, सबा ने यह भी खुलासा किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी आसान नहीं है, उन्हें ब्लिडिंग हो रही है. हालांकि अब उन्होंने अपने पति खालिद संग एक ब्लॉग शेयर किया, जिसमें बताया कि उनका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा. उनका मिसकैरेज हो गया है. ये खबर बताते हुए सबा इमोशनल हो गई.

सबा इब्राहिम का हुआ मिसकैरेज

लेटेस्ट ब्लॉग में, सबा इब्राहिम और उनके खालिद नियाज ने अपने गर्भपात की घोषणा की. वीडियो की शुरुआत खालिद द्वारा सबा को स्कैन के लिए ले जाने से हुई, डॉक्टर ने कपल को पंद्रह दिनों तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी. अगले सीन में, खालिद और सबा ने आंसू भरी आंखों से साझा किया कि जब वे स्कैन के लिए गए, तो डॉक्टर को दिल की धड़कन नहीं मिली. जिसके बाद डॉक्टर ने कहा कि बच्चा अब नहीं है.

बुरी तरह टूट गई हैं सबा इब्राहिम

खालिद ने ये भी बताया कि इस दुख की घड़ी में उनको सबसे ज्यादा फिक्र सबा की थी, कि वो कैसे इसे बर्दाशत करेंगी. हालांकि सबा ने उस वक्त हिम्मत दिखाई और ओटी ने गई. यूट्यूबर ने कहा, “जैसा सोचा था वो नहीं हुआ, लेकिन जैसा कि सब कहते हैं अल्लाह की मर्जी में हमें हमेशा खुश रहना चाहिए.” सबा ने यह भी बताया कि उनके पति सनी ने पूरे सफर में उनका साथ दिया. उन्होंने साझा किया कि कई बार उनकी आंखों में आंसू आ गए, लेकिन वह उनके लिए मजबूत रहे. सबा ने ये भी कहा कि जब वो ओटी में गई थी, तो उन्हें लगा कि अगर उन्हें कुछ हो गया, तो क्या होगा. सनी कैसे रहेगा. बता दें कि 27 अप्रैल, 2023 को सबा इब्राहिम ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की और बताया कि ये जर्नी काफी मुश्किल रहा है.

Also Read: कृष्णा अभिषेक ने भरी महफिल में मामा गोविंदा पर किया कटाक्ष, बोले- इस नाम का कोई भी मेरे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >