Saath Nibhaana Saathiya के ‘अहम जी’ के हाथ लगा नया शो, इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग करेंगे काम

सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ फेम मोहम्मद नाजिम अब एक नये शो में नजर आने वाले हैं. सालों बाद एक्टर टीवी पर वापसी कर रहे हैं. अब ये कौन सा सीरियल है और इसमें वो किस रोल में दिखेंगे, आपको बताते हैं.

Shamshaan Champa: आपको सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ याद है. उस सीरियल में अहम मोदी के किरदार में एक्टर मोहम्मद नाजिम दिखे थे. उसके बाद एक्टर शो ‘तेरा मेरा साथ रहे’ में आखिरी बार दिखे थे. उसके बाद उन्होंने टीवी से ब्रेक ले लिया. अब इतने साल बाद फाइनली नाजिम टीवी पर वापसी कर रहे हैं. अब वो किस शो में दिखेंगे और ये क्या उनका किरदार होगा, इसपर लेकर एक्टर ने बात की.

एक्टर मोहम्मद नाजिम किस सीरियल से टीवी पर वापसी कर रहे

एक्टर मोहम्मद नाजिम सुपरनैचुरल शो शमशान चंपा से टीवी पर सालों बाद वापसी कर रहे हैं. उन्होंने आईएएनएस से वापसी को लेकर कहा, टीवी मेरे दिल में एक खास जगह रखती है क्योंकि इसी से शुरूआत हुई थी मेरी. मैं शमशान चंपा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं. ये पहली बार है जब मैं किसी सुपरनैचुरल शो का पार्ट होने जा रहा हूं.

शो शमशान चंपा में मोहम्मद नाजिम का क्या किरदार होगा

मोहम्मद नाजिम सीरियल शमशान चंपा में शक्ति सिंह का किरदरा निभाते दिखेंगे, जो राठौड़ परिवार के बड़े बेटे होते है. शक्ति एक कुशल और साहसी डायन हंटर के रोल में दिखेंगे.

शमशान चंपा किस चैनल पर आएगा

शमशान चंपा, शेमारू उमंग चैनल पर आएगा. शो में मोहम्मद नाजिम के अलावा मोनालिसा, आयुष श्रीवास्तव और इंद्रजीत मोदी है. मोहिना का रोल मोनालिसा निभाएगी, जबकि आयुष श्रीवास्तव, विक्रम के रूप में और इंद्रजीत मोदी ध्रुव के रोल में दिखेंगे.

मोहम्मद नाजिम ने शो को लेकर क्या कहा

एक्टर ने कहा, सुपरनैचुरल शो हमेशा दर्शकों के बीच फेवरेट रहा है क्योंकि इसमें थ्रिल, सस्पेंस और ड्रामा होता है. शमशान चंपा में एक फंतासी और रोमांस भी देखने को मिलेगा. मैं उम्मीद करता हूं दर्शक मुझे नये रोल में पसंद करेंगे और प्यार बरसाएंगे, जैसा उन्होंने पहले दिया है.

Also Read- Saath Nibhaana Saathiya 2:देवोलीना भट्टाचार्जी फिर से बनेगी गोपी बहू,एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की खुशी

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >