शेफ बनने वाली थीं रूपाली गांगुली, किस्मत ने बना दिया स्टार, कहा- ऐसे मिला मौका

रूपाली गांगुली ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें राजन शाही के ऑडिशन में रिजेक्शन मिला था. शेफ बनने का सपना छोड़कर उन्होंने एक्टिंग चुनी और आज वह टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं.

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली हाल ही में अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को लेकर खुलकर बात की. फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ऑडिशन के दौरान रिजेक्ट कर दिया गया था. फराह ने एक्ट्रेस से पूछा कि फिल्मों से टीवी की तरफ उनका सफर कैसे शुरू हुआ.

शेफ बनने का था सपना

रूपाली गांगुली ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग छोड़कर कैटरिंग कॉलेज जॉइन कर लिया था. उन्होंने दादर कैटरिंग में एडमिशन लिया और सोचा था कि वह शेफ बनेंगी क्योंकि इस प्रोफेशन में अच्छी सैलरी मिलती है. एक्ट्रेस आगे कहती है कि कि जब एक बार एक्टिंग का जुनून लग जाता है, तो वह कभी पीछा नहीं छोड़ता. वह जनक तोपरानी और दिनेश कपूर के साथ थिएटर कर रही थी. इसी दौरान शोभा डे ने उन्हें देखा और अपने शो “सुकन्या” के लिए कास्ट किया. हालांकि शो शुरू होने से पहले ही “दिल है कि मानता नहीं” शुरू हो गया, जो राजन शाही का पहला डायरेक्शन था.

ऑडिशन में रिजेक्शन के बाद मिला मौका

रूपाली ने बताया कि जब वह राजन शाही के पास ऑडिशन के लिए गई, तो उन्हें बीच में ही रोककर रिजेक्ट कर दिया गया. वह समझ नहीं पाईं कि ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि वहां बहुत लोग लाइन में थे और रोल के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं थी. बाद में पता चला कि वह डबल रोल था. इसके बाद उन्होंने दोबारा ऑडिशन देने की जिद की. अगले दिन उन्होंने फिर से मौका मांगा और इस बार उन्होंने करीब 8 सीन, 3 से 3.5 घंटे तक परफॉर्म किए. इसके बाद आखिरकार उन्हें शो में कास्ट कर लिया गया. यहीं से उनके टीवी करियर की शुरुआत हुई.

साल 2000 में आया था पहला शो

रूपाली ने बताया कि उनका पहला शो साल 2000 में आया था और तब से लेकर अब तक उनका करियर करीब 26 साल का हो चुका है. बीच में उन्होंने बेटे रुद्रांश के लिए 6–6.5 साल का ब्रेक भी लिया. आज वह राजन शाही के शो अनुपमा में लीड रोल निभाती है. शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है.

यह भी पढ़ें- Anupama का गुस्सा देख कांपेगा पॉल, होगा जोरदार हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >