जानें कौन है Rupali Ganguly की सौतेली बेटी, Anupama एक्ट्रेस पर लगा घर तोड़ने का आरोप, पोस्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई है. एक्ट्रेस पर ईशा वर्मा ने गंभीर आरोप लगाया है और खुद को उनकी सौतेली बेटी बताया है. ईशा के पोस्ट के मुताबिक, रुपाली एक निर्दयी औरत है.

Rupali Ganguly Step-Daughter Post: सीरियल अनुपमा से पॉपुलर हुई रुपाली गांगुली अपनी तसवीरों और रील्स को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है. हालांकि इस समय वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है. ईशा वर्मा नाम की एक लड़की ने दावा किया है कि वह रुपाली की सौतेली बेटी है. ईशा ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. ईशा ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि रुपाली एक निर्दयी औरत है और उसने उसे जान से मारने की धमकी दी है. आपको बताते हैं एक्ट्रेस की ये सौतेली बेटी कौन है.

कौन है अनुपमा की सौतेली बेटी

दरअसल, रूपाली गांगुली के हसबैंड अश्विन की पहली शादी सपना वर्मा से हुई थी और उनकी दो बेटी भी है. जिसके बाद अश्विन और रुपाली ने साल 2013 में शादी कर ली. कपल का एक बेटा भी है. अश्विन और सपना की बेटी का नाम ईशा वर्मा है. ईशा का Reddit पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पोस्ट में उसने कई चौंकाने वाली बातें भी लिखी है. हालांकि इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पोस्ट के अनुसार, क्या कोई रुपाली गांगुली की असली स्टोरी जानता है? अश्विन के वर्मा के साथ उनका 12 साल तक अफेयर चला. अश्विन की दो बेटियां है पहली शादी से.

ईशा वर्मा ने लिखा, रुपाली ने बर्बाद कर दी जिदंगी

ईशा वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, “वह एक निर्दयी औरत है जिसने मुझे मेरी बहन से अलग कर दिया. वह कैलिफोर्निया और न्यू जर्सी नें 13-14 साल तक रहे है मुंबई आने से पहले. जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती थी तो, वह चिल्लाना शुरू कर देती थी. उसने अश्विन की असली फैमिली की जिंदगी बर्बाद कर दी और लोगों से कहती है कि ये उनका सच्चा लव मैरिज है. हालांकि एक्ट्रेस ने इन आरोपों पर अभी तक कुछ कहा नहीं है.

Also Read- Rupali Ganguly के पति ने सौतेली बेटी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरा दूसरी पत्नी के साथ…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >