Rubina Dilaik ने अपनी प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बेबी को लेकर मैं तो बहुत घबरा गई लेकिन…

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. साथ ही बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया. उन्होंने अब बेबी को लेकर बात की है.

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है. उन्होंने पति अभिनव शुक्ला संग कुछ फोटोज भी शेयर की, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई.

अब रुबीना ने यूट्यूब पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जहां उन्होंने इस नई जर्नी और अपने बेबीमून को लेकर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि जब फैमिली को ये खुशखबरी मिली तो उनका किया रिएक्शन था.

वीडियो में रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ बैठीं थी. इस दौरान उन्होंने साझा किया, “यह हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी है. हम अपने जीवन के इस नए सफर के साथ आगे बढ़ रहे हैं. माता-पिता के रूप में हम इस जर्नी पर निकल रहे हैं.

रुबीना ने कहा कि बेबी आने की खुशी अभिनव को काफी है. वह बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं और अक्सर मुझे खुश करते रहते हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “जैसे-जैसे हम नई चीजों का अनुभव कर रहे हैं, हम नर्वस हो रहे हैं और नई चीजें तलाश रहे हैं. यह एक ख़ुशी का पल है.”

रूबीना ने साझा किया कि जब उन्हें माता-पिता बनने के बारे में पता चला, तो अभिनव की प्रतिक्रिया अनमोल थी. हालांकि, उन्होंने आगे कहा, कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमने बेहद निजी रखा है, मैं घबराई हुई हूं और अभिनव पूरी यात्रा को लेकर बिल्कुल उत्साहित हैं.

रुबीना ने साझा किया, मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं. यह मिक्सड फीलिंग्स है. मैं यह देखने के लिए उत्साहित और घबराई हुई हूं कि यह नया अध्याय कैसे सामने आता है, पूरी यात्रा कैसी होने वाली है.

बता दें कि इस समय रुबीना अभिनव और उनके परिवार के साथ लंदन ट्रिप पर हैं. इसको लेकर उन्होंने कहा, “मैंने अपने लिए समय निकाला है, जहां मैं इसे अपना बेबीमून कहती हूं. मैं एलए आई हूं, जहां मैंने सबसे अधिक आरामदायक समय बिताया है.

एक्ट्रेस ने कहा, वह समय जो मैं खुद को देना चाहती थी, इस नए चरण को समझने के लिए, चुनौतियों को समझने के लिए और खुद को मेरे लिए खुलने वाली संभावनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए.

कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की कुछ फोटोज भी शेयर की. जिसमें दोनों काफी खुश लग रहे हैं. रुबीना ने कैप्शन में लिखा था, “हमने वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया का पता लगाएंगे, हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे यात्री का स्वागत करेंगे!”

रूबीना और अभिनव की शादी साल 2018 में हुई थी. दोनों अक्सर साथ में घूमते हैं और प्यारी-प्यारी फोटोज शेयर करते हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >