Bhool Bhulaiya-2: कार्तिक आर्यन की बाहों में नजर आयी कियारा आडवाणी, देखें वीडियो

Bhool Bhulaiya-2-फिल्म 'लव आज कल' के बाद कार्तिक आर्यन ने 'भूल-भुलैया-2' की शूटिंग शुरू कर दी हैं. कार्तिक इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक कियारा को अपनी बाहों में उठाएं हुए है.

मुंबई: Bhool Bhulaiya-2-फिल्म ‘लव आज कल’ के बाद कार्तिक आर्यन ने ‘भूल-भुलैया-2’ की शूटिंग शुरू कर दी हैं. कार्तिक इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्तिक कियारा को अपनी बाहों में उठाएं हुए है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कार्तिक और कियारा की जोड़ी को खूब लाइक एंड शेयर कर रहे है.

‘भूल भुलैया- 2’ का निर्देशन अनीस बाजमी कर रहे हैं. फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू भी अहम किरदार निभाएंगी. इस साल 31 जुलाई को ‘भूल भुलैया- 2’ रिलीज होगी.

वीडियो कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के रोमांटिक डांस नंबर का है. इस वीडियो में कियारा कार्तिक की बाहों में दिखेंगी. कार्तिक कियारा को उठाकर घुमाते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो जाते हैं. इस वीडियो में कार्तिक ने शेरवानी पहनी है और कियारा ने लहंगा चोली पहना हुआ है. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री अच्छी लग रही है.

कार्तिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘लव आज कल’ से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था. इसमें भारतीय क्रिकेटर टीम की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ‘लव आज कल’ के गाने ‘टि्वस्ट’ पर डांस कर रही हैं. जेमिमा के साथ सिक्योरिटी गार्ड भी डांस कर रही है. जिसके बाद कार्तिक ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी फेवरेट क्रिकेटर ने ‘टि्वस्ट’ पर जबरदस्त परफॉर्म किया. कप जीतकर घर आना जेमी. और पॉपुलर डिमांड के अनुसार सिक्योरिटी जी को बॉलीवुड ले आओ.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >