South Movies: पार्टनर के साथ साउथ की इन रोमांटिक फिल्मों को देख रिश्तों में आएगी मिठास, ये रही पूरी लिस्ट

Top Romantic South Indian Movies: काम में व्यस्त होने की वजह से अपने पार्टनर को नहीं दे पा रहे हैं अगर टाइम, तो इस वीकेंड साउथ की इन रोमांटिक फिल्मों को देखना बिलकुल न मिस करें.

Top Romantic South Indian Movies: साउथ की कई ऐसी फिल्में हैं, जिनकी स्टोरी हिंदी फिल्मों से भी दमदार है. यह फिल्में रोमांस और ड्रामा से भरपूर है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. इन फिल्मों में मृणाल ठाकुर की सीता रामम से लेकर सई पल्लवी की प्रेमम शामिल हैं.

सीता रामम

सीता रामम साल 2022 की एक तेलुगु रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है. फिल्म के लीड एक्टर मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान हैं. यह फिल्म अमेजन प्राइम और डिजनी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

श्याम सिंघा रॉय

श्याम सिंघा रॉय साल 2021 की थ्रिलर रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. फिल्म में कृति शेट्टी, सई पल्लवी और नानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

Also Read बारिश की वजह से नहीं जा पा रहे हैं बाहर, तो वीकेंड को इन धांसू वेब सीरीज के साथ बनाये एंटरटेनिंग

डियर कॉमरेड

डियर कॉमरेड साल 2019 की तेलुगु रोमांटिक फिल्म है, जिसमें विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मंडाना लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन भरत कम्मा ने किया है. फिल्म में बॉबी और लिली की लव स्टोरी को दिखाया गया है. यह फिल्म अमेजन प्राइम, एमएक्स प्लेयर, डिजनी प्लस हॉटस्टार और सोनी लिव पर उपलब्ध है.

96

96 साल 2018 की एक तमिल भाषी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म का डायरेक्शन सी. प्रेम कुमार ने किया है. फिल्म में विजय सेथुपथी और तृषा कृषनन लीड रोल में हैं. यह फिल्म अमेजन प्राइम और सोनी लिव पर उपलब्ध है.

Also Read Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे

प्रेमम

प्रेमम साल साल 2015 की रोमांस कॉमेडी फिल्म है, जो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है. फिल्म के मुख्य किरदार निविन पॉली और सई पल्लवी है.

Also Read जुलाई में धमाल मचाने वाली हैं यें बड़ी फिल्में, आप भी कर लीजिए डेट नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >