Khatron Ke Khiladi 13 के सेट पर रोहित शेट्टी ने पहने इतने महंगे जूते, कीमत जान होश उड़ जाएंगे

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होगा. इस बीच रोहित का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में सबका ध्यान उनके जूते पर अटक गई.

Khatron Ke Khiladi 13: मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग केपटाउन में शुरू हो गई है. शो को लेकर लगातार कई अपडेट्स आ रहे है. होस्ट रोहित शेट्टी भी वीडियो और तसवीरें शेयर कर रहे है. हाल ही में सुनने में आया कि इसमें शो के लिए हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को मेकर्स ने अप्रोच किया है. इस बीच रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बहुत महंगे जूते पहने नजर आ रहे है.

रोहित शेट्टी के महंगे जूते

दरअसल, रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट होगा. इस बीच विरल भयानी ने रोहित का एक वीडियो पोस्ट किया है, जो शो के सेट से ली गई है. इसमें फिल्म निर्माता व्हाइट और रेड जूते पहने दिख रहे है. इस पोस्ट की मानें तो जूते Dolce & Gabbana का है और इसकी कीमत 60,000 रुपये है. वैसे सेलेब्स के लिए महंगी चीजें आम बात है.

खतरों के खिलाड़ी 13 में हिना खान- दिव्यांका त्रिपाठी की एंट्री?

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान से केपटाउन जाने के लिए संपर्क किया है, ताकि उन प्रतियोगियों में शामिल हो सकें, जो इस समय स्टंट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका और हिना को अभी कुछ दिन पहले ही कॉल आया है और उन्होंने अभी तक साइन नहीं किया है. अगर ऐसा होता है, तो फैंस को काफी मजा आने वाला है. बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 13 जुलाई के मिड में शुरू होने जा रहा है. इसमें शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, अंजलि आनंद, न्यारा एम बनर्जी और साउंडस मौफकीर बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: इस एक्ट्रेस को मिला गोल्डन चांस, एलिमिनेट होने पर फिर से मिला एंट्री करने का मौका!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >