फायरिंग के बाद पहली बार दिखे रोहित शेट्टी, कड़ी सुरक्षा के बीच बेटे संग पहुंचे एयरपोर्ट

Rohit Shetty: घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पहली बार रोहित शेट्टी एयरपोर्ट पर नजर आए. इस दौरान वे कड़ी सुरक्षा के बीच दिखे. एयरपोर्ट से रोहित शेट्टी और उनके बेटे के बीच का इमोशनल मोमेंट सामने आया है. पढ़ें पूरी स्टोरी…

Rohit Shetty: हाल ही में घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पहली बार पब्लिक में नजर आए. उनके आसपास सुरक्षा कड़ी थी, लेकिन इस सबके बीच एक इमोशनल भी देखने को मिला. रोहित मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बेटे को विदा करने पहुंचे थे और ये पल कैमरों में कैद हो गया.

एयरपोर्ट पर दिखा इमोशनल मोमेंट

एयरपोर्ट पर रोहित शेट्टी भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे. उनका बेटा ईशान, जो लंदन में फिल्म की पढ़ाई कर रहा है, उन्हें छोड़ने आया था. विदा लेते वक्त ईशान ने पिता के पैर छुए और फिर दोनों ने गले लगकर अलविदा कहा. रोहित बेटे के अंदर जाने तक वहीं खड़े रहे और उसे देखते रहे. इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने पैपराजी से दूरी बनाए रखने को कहा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फायरिंग केस में MCOCA के तहत कार्रवाई

बता दें, 1 फरवरी की देर रात रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में पांच आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 17 फरवरी 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

रणवीर सिंह को भी मिली धमकी

इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह को भी 1 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिलने की खबर सामने आई है. यह धमकी भरा मैसेज फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद मिला है. वॉयस नोट में कथित तौर पर पैसों की मांग और धमकी दी गई थी. फिलहाल जांच एजेंसियां तकनीकी और फॉरेंसिक सबूत जुटा रही हैं. एहतियात के तौर पर रणवीर सिंह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

इंडस्ट्री की सुरक्षा पर FWICE की चिंता

बढ़ती धमकियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लोयिज (FWICE) ने भी चिंता जताई है. संगठन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात का समय मांगा है. उनका कहना है कि हाल की घटनाओं ने इंडस्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा जरूरी है.

यह भी पढ़ें: पीछे से वीडियो बनाने पर भड़कीं Ayesha Khan, पैपराजी को जमकर सुनाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >