Rohit Saraf-Pratibha Ranta Dating Rumours: रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा की जोड़ी इन दिनों खूब चर्चा में है. दोनों जल्द ही सीरीज ‘द रेवोल्यूशनरीज’ में साथ नजर आने वाले हैं और लगातार साथ में प्रमोशन भी कर रहे हैं. ऐसे में दोनों की तस्वीरें और सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग देखकर फैंस के मन में एक ही सवाल है- क्या दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है या बात कुछ और है? अब रोहित सराफ ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है.
फैन ने सीधे पूछ लिया- क्या डेट कर रहे हो?
हाल ही में रोहित ने इंस्टाग्राम पर प्रतिभा रांटा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीरें सामने आते ही फैंस फिर दोनों की डेटिंग को लेकर सवाल करने लगे. इसी पोस्ट पर एक यूजर ने सीधे पूछ लिया, “क्या तुम दोनों डेट कर रहे हो, या फिर सच में डेट कर रहे हो?”
प्रतिभा संग अफेयर पर रोहित ने कही ये बात
फैन के इस सवाल पर रोहित ने भी बड़ी चालाकी से जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “नहीं, हमने एक साथ एक शो में काम किया है जो 11 सितंबर को रिलीज हो रहा है. प्लीज प्राइम वीडियो पर 'द रेवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) देखें.” यानी रोहित ने साफ कहा कि दोनों ने सिर्फ एक शो में साथ काम किया है, जो 11 सितंबर को रिलीज होने वाला है. हालांकि, उनका ये जवाब फैंस को और भी सोचने पर मजबूर कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Mismatched Season 4: खत्म हुआ इंतजार, डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी के आखिरी चैप्टर की शूटिंग शुरू
आखिर क्यों उड़ रही है दोनों की डेटिंग की खबर?
रोहित और प्रतिभा के अफेयर की चर्चा कोई नई बात नहीं है. दोनों के डेटिंग रूमर्स साल 2025 के आखिर से ही सामने आते रहे हैं. दोनों को निखिल आडवाणी की दिवाली पार्टी में भी साथ देखा गया था. इस दौरान दोनों का साथ में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद से दोनों की साथ में तस्वीरें और लगातार मुलाकातें फैंस का ध्यान खींचती रही हैं.
तस्वीरों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक, हर जगह साथ
हाल ही में रोहित और प्रतिभा ने साथ में कई तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें कार में सेल्फी से लेकर लिफ्ट में एक-दूसरे की तस्वीर लेते हुए फोटोज भी शामिल थीं. दोनों ने ये पोस्ट अपने गाने ‘माहिया’ के रिलीज से पहले शेयर किया था. पोस्ट के बाद फैंस ने भी दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया. हालांकि, अब तक रोहित या प्रतिभा, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. दोनों खुद को दोस्त ही बताते रहे हैं.
क्या है ‘द रेवोल्यूशनरीज’ की कहानी?
अब बात उस सीरीज की, जिसकी वजह से रोहित और प्रतिभा लगातार साथ नजर आ रहे हैं. ‘द रेवोल्यूशनरीज’ एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसे निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है. यह सीरीज इतिहासकार संजीव सान्याल की किताब ‘रेवोल्यूशनरीज: The Other Story Of How India Won Its Freedom’ पर आधारित है. सीरीज में आजादी की लड़ाई की कुछ ऐसी कहानियां दिखाई जाएंगी, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
‘द रेवोल्यूशनरीज’11 सितंबर को होगी रिलीज
‘द रेवोल्यूशनरीज’ 11 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. कहानी 1857 की क्रांति के बाद के समय की है और इसमें चार युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई जाएगी, जो अंग्रेजों के खिलाफ चल रहे गुप्त आंदोलन का हिस्सा बनते हैं. रोहित सराफ इसमें सचिंद्र नाथ सान्याल और प्रतिभा रांटा प्रतिभा लाहिड़ी का किरदार निभा रही हैं. वहीं भुवन बाम रास बिहारी बोस और गुरफतेह पीरजादा बाघा जतिन के रोल में नजर आएंगे. सीरीज हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में भी रिलीज होगी.
