12 वर्षीया अभिनेत्री रीवा अरोड़ा इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही हैं. वह सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन कंट्रोवर्सी की वजह से. दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो 38 वर्षीय करण कुंद्रा और 45 वर्षीय मीका सिंह के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं. ऐसे में वो फैंस के निशाने पर गई हैं. हालांकि ट्रोलर्स की बातों से वो ज्यादा प्रभावित नहीं है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर ट्रोलर्स और जलन करनेवालों को जमकर ट्रोल कर रही हैं.
रीवा अरोड़ा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
रीवा अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑफ-व्हाइट टॉप और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए खुद की कुछ मिरर सेल्फी साझा की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ईर्ष्या सबसे अच्छी तारीफ है जो आपको मिल सकती है.” ऐसा लगता है कि यह उनके नफरत करने वालों पर सीधा कटाक्ष है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/Cj9X00coDUy/
मुस्कान हमेशा फैशन में होती है
उन्होंने ब्लू कलर के आउटफिट और डेनिम जैकेट में खुशी से मुस्कुराते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं हैं. उन्होंने लिखा, “मुस्कान हमेशा फैशन में होती है!” जब बाकी सब विफल हो जाए, तो मुस्कुराओ.” वहीं सोशल मीडिया पर फैंस करण कुंद्रा की भी जमकर क्लास लगा रहे हैं और इतनी कम उम्र की लड़की संग रोमांस करने के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं. यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं. मीका सिंह को भी प्रशंसकों ने आड़े हाथों लिया है.
https://www.instagram.com/p/Cj6zQ_1IySb/
Also Read: गर्लफ्रेंड की वजह से पहली फिल्म से निकाल दिये गये थे सैफ अली खान, खुद साझा किया था किस्सा
कौन हैं रीवा अरोड़ा
गौरतलब है कि, रीवा अरोड़ा इंस्टाग्राम पर 8.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ 12 साल की टीन इन्फ्लुएंसर हैं. वह इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और गुंजन सक्सेना में अभिनय कर चुकी हैं. उरी में वो विक्की कौशल की भतीजी के किरदार में दिखी थीं. वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उन्हें एक्टिंग के साथ साथ डांसिंग का भी शौक है. जन्नत जुबैर के भाई अयान के साथ वो अक्सर वीडियो बनाती है जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं.
