Rise and Fall: पवन सिंह ने आखिरकार अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी जनता मेरे लिए भगवान है

Rise and Fall: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ छोड़ा दिया है. इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह शो छोड़ने के पीछे की बता रहे हैं.

Pawan Singh on Rise And Fall: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को अचानक छोड़कर सबको चौंका दिया है. शो के शुरूआती एपिसोड्स में उनकी मौजूदगी को लेकर खूब चर्चा हुई थी और सोशल मीडिया पर उनके क्लिप्स भी वायरल हुए थे. लेकिन अब फैंस उन्हें शो में नहीं देख पाएंगे. आइए बताते हैं कि किस वजह से उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया.

पवन सिंह ने क्यों छोड़ा शो?

6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में पवन सिंह शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींच रहे थे. लेकिन एक स्पेशल वीडियो में उन्होंने खुद बताया कि अब वे शो का हिस्सा क्यों नहीं रहेंगे. शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने बताया, “पवन जी सिर्फ एक कलाकार ही नहीं बल्कि एक नेता भी हैं. बिहार की जनता उन्हें चुनावों के लिए बुला रही है.”

“मेरी जनता मेरे लिए भगवान”

इसके बाद पवन सिंह ने कहा, “मेरा बिल्कुल मन नहीं है कि मैं इस घर को छोड़कर जाऊं. लेकिन मेरी जनता मेरे लिए भगवान है. आपने ही मुझे नेता बनाया है. मेरा फर्ज है कि मैं जनता के बीच जाऊं, उनसे मिलूं और बात करूं. हमारे यहां चुनाव होने वाला है, इसलिए वहां रहना जरूरी है.”

फैंस के लिए पवन सिंह का मैसेज

पवन सिंह ने जाते-जाते अपने फैंस को भावुक संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, “मैं अपनी जनता से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि एमएक्स प्लेयर पर जो ‘राइज एंड फॉल’ शो चल रहा है, उसके लिए अब तक आपने जो प्यार दिया है, वह आगे भी देते रहिएगा. बहुत-बहुत धन्यवाद.”

शो से इमोशनल विदाई

एमएक्स प्लेयर की ओर से शेयर किए गए वीडियो में पवन सिंह की विदाई काफी इमोशनल दिखाई दी. उन्हें विदा करने के लिए उनकी मां को भी शो में बुलाया गया था. एपिसोड के अंत में पवन सिंह अपनी मां के साथ शो से बाहर निकलते हैं, जो दर्शकों के लिए बेहद भावुक पल रहा.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav New Song Mai Ke Jhulanwa: खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘माई के झुलनवा’ रिलीज, नवरात्रि पर भक्तिमय हुए फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >