Rise and Fall बना नंबर 1 शो, अशनीर ग्रोवर बोले- खूब पैसा आ रहा है

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर की ओर से होस्ट किया गया “राइज एंड फॉल” की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. शो में पवन सिंह के आने से एंटरटेनमेंट का तड़का लगा है. अब होस्ट ने खुलासा किया कि यह शो पिछले वीक नंबर वन पर रहा है. इसके साथ ही इसने बिग बॉस 19 को पछाड़ दिया.

Rise and Fall: अशनीर ग्रोवर की ओर से होस्ट किया गया “राइज एंड फॉल” सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. अपने प्रीमियर के एक हफ्ते बाद से इसने काफी हलचल पैदा कर दी है. रियालिटी शो के अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से इसे सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाले बिग बॉस 19 से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसमें मौजूद प्रतियोगियों को दो समूहों में बांटा जाता है, पहला रूलर्स, जो एक आलीशान पेंटहाउस में रहते हैं और दूसरा वर्कर्स, जो बेसमेंट में रहते हैं. दोनों को टास्क करनी होती है.

राइड एंड फॉल बना गया नंबर वन शो

हाल ही में अशनीर जब प्रतियोगियों से रूबरू हुए तो उन्होंने बताया कि इस शो की टीआरपी काफी बढ़ गई है और इसने कई शोज को पीछे छोड़ दिया है. शॉर्क टैंक स्टार ने कहा, ”देख रहे हो ना आप हमारे स्पॉन्सर बढ़ गए हैं.. इसका मतलब है कि अशनीर ग्रोवरहै और लोग इसे देख भी रहे हैं. पिछले वीक यह रियालिटी शो टॉप पर था.” वह आगे कहते हैं कि क्यों पवन जी सही कहा ना. आप 15 सकेंड में टीआरपी दे रहे हैं. यह सुनकर अर्जुन बिजलानी खुशी से झूम उठते हैं.

राइड एंड फॉल ने बिग बॉस 19 को टीआरपी के मामले में पछाड़ा

राइड एंड फॉल को टक्कर देने के लिए सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 भी चल रहा है. हालांकि यह टीआरपी चार्ट में टॉप 10 में जगह बनाने में नाकमयाब रहा है. सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स कह ���हे हैं कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की वजह से राइज एंड फॉल टॉप शो में अपनी जगह बनाए हुए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, राइज एंड फॉल >> बिग बॉस… पावरस्टार पवन सिंह टीआरपी… बिग बॉस की टीआरपी गिराने का घमंड है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, पवन सिंह की वजह से राइड एंड फॉल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >