Reality Shows: वेब सीरीज-फिल्में देखकर हो गए हैं बोर... तो इस वीकेंड देख डालिए ये मजेदार रियालिटी शोज

जैसे ही वीकेंड का समय आता है, लोग ये सोचने में लग जाते हैं कि इस बार छुट्टी के दिन को कैसे एंजॉय करें. साथ ही कौन सी वेब सीरीज या फिल्में देखें. हालांकि अगर आपने सबकुछ देख लिया है और कुछ नया खोज रहे हैं, तो आप रियालिटी शो को देख सकते हैं.

जैसे-जैसे वीकेंड का मौसम नजदीक आ रहा है, उत्साह चरम पर है, और सभी ये डिसाइड करना में कंफ्यूज हो रहे हैं कि उस दिन घर पर बैठकर क्या देखें. फिल्में और वेब सीरीज तो हर हफ्ते एंजॉय करते हैं, लेकिन अभी कुछ रियालिटी शोज भी स्ट्रीम हो रहे हैं. जिसे आप आराम से देख सकते हैं.

ये रियालिटी शो आपका भरपूर मनोरंजन करने का वादा करता है. बिग बॉस के घर के अंदर रोमांचक ड्रामा से लेकर ‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ में प्यार की चरम चुनौतियों को देखने तक, ये शो आपके वीकेंड को तगड़ी वाइब्स देने वाला है.

टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया

‘टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया’ एक आगामी रियलिटी सीरीज है, जिसमें बॉलीवुड स्टार करण कुंद्रा और मौनी रॉय होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. शो में चार कपल और कुछ सिंगल लड़कों का ग्रुप आया है, जो भरपूर एंटरटेनमेंट दे रहा है.

ताकेशी कैसल

ताकेशीज़ कैसल शो नए वर्जन के साथ लौट रहा है, जिसमें बीबी की वाइन्स से पॉपुलर हुए भुवन बाम नए शो कमेंटेटर के रूप में शामिल होंगे. इस शो का नया सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

बिग बॉस 17

सुपरस्टार सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रिएलिटी शो बिग बॉस 17 कलर्स पर प्रसारित हो रहा है. अगर आप बिग बॉस के फैन है, तो 24 घंटे जियो सिनेमा पर एपिसोड्स को देख सकते हैं.

बिग बॉस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग रही है. यह सीज़न ‘दिल, दिमाग और दम’ नामक एक अभिनव अवधारणा पेश करता है, जिसमें प्रतियोगी अलग-अलग घरों में रहते हैं, प्रत्येक की अपनी अनूठी थीम होती है.

Also Read: यूट्यूबर Armaan Malik इस पत्नी संग Bigg Boss 17 में लेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री! बोले- इसको जिस तरह…

कॉफ़ी विद करण सीज़न 8

करण जौहर एक बार फिर से प्रतिष्ठित टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के साथ वापस आ गए हैं. पहले गेस्ट के तौर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए थे. दोनों ने कई खुलासे किए.

कॉफी विद करण को दर्शक काफी चाव से देखते हैं. इसके दूसरे एपिसोड में सनी और बॉबी देओल दिखाई दिए थे. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्मों को लेकर कई खुलासे किए. इस सीजन को आप डिज़्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

स्क्विड गेम: द चैलेंज

‘स्क्विड गेम: द चैलेंज’ रियलिटी सीरीज है, जो व्यापक रूप से प्रशंसित ‘स्क्विड गेम’ पर केंद्रित है. 22 नवंबर को रिलीज़ के लिए निर्धारित, सीरीज में 10 एपिसोड शामिल होंगे, जो 6 दिसंबर तक तीन सप्ताह तक प्रसारित होंगे. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >