Ravi Kishan Viral Video: रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कभी उनका डांस वीडियो, कभी ‘कोठेश्वराय’ गाने वाला अंदाज तो कभी उनका मौन व्रत लोगों का ध्यान खींच रहा है. उनके इंटरव्यू के कई मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. ऐसे में रवि किशन की बढ़ती ऑनलाइन पॉपुलैरिटी पर उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला का भी मजेदार रिएक्शन आया है.
Ravi Kishan Wife: पत्नी ने बच्चों से कही ये मजेदार बात
हाल ही में News18 India के एक सेगमेंट में रवि किशन ने अपनी पत्नी के मजेदार रिएक्शन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि प्रीति ने उनसे मजाक में कहा कि जब भी वह घर से बाहर निकलते हैं तो वायरल हो जाते हैं.
रवि किशन ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों से कह रही थीं, “इनको इसी कमरे में लॉक कर देते हैं. ना ये निकलेंगे, ना ये वायरल होंगे.” यानी पत्नी का कहना था कि अगर रवि घर से बाहर ही नहीं निकलेंगे तो उनके वायरल होने का सिलसिला भी रुक जाएगा.
Ravi Kishan Bigg Boss: जब पत्नी ने सच में ‘लॉक’ कर दिया था
रवि किशन ने पत्नी की इस बात को अपने पुराने दिनों से भी जोड़कर बताया. उन्होंने कहा कि एक समय वह लगातार फिल्मों में काम कर रहे थे. उनके पास एक साथ बहुत सारी फिल्में थीं और वह लगातार काम में व्यस्त रहते थे.
रवि ने बताया कि उस समय वह एक साथ 17 फिल्मों में काम कर रहे थे. वह एक सेट से दूसरे सेट तक जाते थे और कई बार कार में ही सो जाते थे. एक ही स्टूडियो में वह पांच फिल्मों की शूटिंग तक कर रहे थे.
पैसा और काम मिलने के बाद बदलने लगे थे रवि किशन
रवि किशन ने बताया कि उनके करियर में एक ऐसा समय भी आया था जब उनके पास काम और पैसे की कमी थी. इसलिए जब उन्हें लगातार काम मिलने लगा तो वह उसे खोना नहीं चाहते थे.
उन्होंने माना कि इसी वजह से उनमें थोड़ा घमंड आने लगा था. उनकी पत्नी ने यह बदलाव देखा और उन्हें Bigg Boss में भेजने का फैसला किया. रवि के मुताबिक, प्रीति ने उन्हें तीन महीने के लिए वहां “लॉक” कर दिया था.
Bigg Boss ने बदल दी रवि किशन की सोच
रवि किशन ने बताया कि 'बिग बॉस' में जाने के बाद उनकी सोच बदल गई. शो में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया और उन्हें जल्दी बाहर भी नहीं किया गया.
शो से बाहर आने के बाद रवि को लगा कि जैसे काफी लंबा समय बीत गया हो. उन्होंने कहा कि इसके बाद वह ज्यादा सॉर्टेड इंसान बन गए और उन्हें बॉलीवुड में फिर से कई काम मिलने लगे.
Ravi Kishan Family: 1993 में हुई थी शादी
रवि किशन और प्रीति शुक्ला की शादी साल 1993 में हुई थी. दोनों के चार बच्चे हैं. उनकी तीन बेटियां रिवा, इशिता और तनिष्का हैं, जबकि एक बेटा सक्षम है.
रवि किशन की बेटी रिवा भी एक्टिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हुई हैं.
Ravi Kishan Upcoming Movies: अब इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन हाल ही में ‘धमाल 4’ में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने अधूरा का किरदार निभाया था. अब वह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भी नजर आएंगे, जो सितंबर 2026 में रिलीज होने वाली है.
इसके अलावा उनके पास ‘खोसला का घोसला 2’, ‘आर्यभट्ट का जीरो’ और ‘मां बहन’ जैसी फिल्में भी हैं. एक्टिंग के साथ-साथ रवि किशन राजनीति में भी एक्टिव हैं और लोकसभा सांसद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: 250 करोड़ के बजट वाली फिल्म में किसकी फीस कितनी? गुड्डू-मुन्ना समेत जानें पूरी कास्ट की कमाई
