विजय देवरकोंडा संग अपने रिलेशनशिप पर पहली बार बोली रश्मिका मंदाना, कहा- मैं अपने एक्स के साथ…

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. अब एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बातें की है. एक्ट्रेस जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ गुडबॉय में दिखाई देंगी.

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन-दिनों अपनी स्टाइलिश अदाओं से हर किसी को दीवाना बना लेती है. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है. उनकी क्यूटनेस भरी फोटोज और वीडियोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. अब एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बातें की है. रश्मिका मंदाना ने हाल ही में साझा किया कि वह अपने एक्स के साथ अच्छे संबंध बनाये हुए हैं. आज भी उनके साथ दोस्ती है.

अपने एक्स को लेकर रश्मिका ने कही ये बात

रश्मिका जल्द ही गुडबॉय के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी है. यह पूछे जाने पर कि अगर वह किसी पार्टी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलती है, तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी. उन्होंने बड़े प्यार से ‘नमस्ते’ के साथ जवाब दिया. उन्होंने मिर्ची प्लस को आगे बताया, “अपने एक्स के साथ भी, मैं अभी भी दोस्त हूं. मैं उनके परिवारों, उनके वर्तमान, भविष्य, अतीत, सब कुछ से मिलना पसंद करती हूं.” रश्मिका ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा गुण नहीं है, लेकिन मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, तो यह अच्छा है.

रश्मिका ने तोड़ दी थी अपनी सगाई

रश्मिका ने पहले रक्षित शेट्टी से सगाई की थी. जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म किरिक पार्टी (2016) में उनके साथ काम किया. उन्होंने अभिनेता को डेट करना शुरू कर दिया और जुलाई 2017 में दोनों ने सगाई कर ली. हालांकि, अज्ञात कारणों का हवाला देते हुए, दोनों ने सितंबर 2018 में अपनी सगाई तोड़ दी. रश्मिका को तब से बार-बार विजय देवरकोंडा से जोड़ा गया है. दोनों ने गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) में एक साथ काम किया है.

Also Read: रश्मिका मंदाना ने ‘डांडिया क्वीन’ फाल्गुनी पाठक के साथ मनाई नवरात्रि, जमकर किया गरबा, देखें PHOTOS
इन फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका

रश्मिका जल्द ही अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और पावेल गुलाटी के साथ गुडबॉय में नजर आने वाली है. फैमिली ड्रामा 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उनकी दो और हिंदी फिल्में पाइपलाइन में हैं, रणबीर कपूर के साथ एनिमल और सिद्धार्थ मल्होत्रा​के साथ मिशन मजनू. वह अल्लू अर्जुन-स्टारर पुष्पा: द रूल में श्रीवल्ली की अपनी भूमिका को भी दोहराएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >