विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं रश्मिका मंदाना, ‘विज्जू’ पर यूं लुटाया प्यार

Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा के 37वें बर्थडे पर रोमांटिक पोस्ट शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हुए बताया कि उन्होंने दिनभर कैसे सेलिब्रेशन किया और पति ‘विज्जू’ पर जमकर प्यार लुटाया.

Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने 9 मई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बेहद खास अंदाज में पति को बर्थडे विश कर सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया. रश्मिका की पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है.

रश्मिका ने शेयर की दिनभर की झलक

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए बताया कि विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर उनका पूरा दिन कैसे बीता. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा. उन्होंने बताया कि दोनों ने दिन की शुरुआत जिम वर्कआउट से की. रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने जल्दी-जल्दी कार्डियो खत्म किया, क्योंकि विजय एक मीटिंग के लिए बाहर गए थे.

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले उनके करीबी दोस्त घर पहुंचे और विजय पर खूब प्यार लुटाया. इस दौरान रश्मिका को भी फैंस और दोस्तों से काफी स्नेह मिला. उन्होंने अपने परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी इस खास दिन को सेलिब्रेट करने पहुंचे थे.

रोमांटिक अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रश्मिका ने अपने पोस्ट में विजय को प्यार से ‘विज्जू’ कहकर संबोधित किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि उन्हें ऐसे दिन बेहद पसंद हैं, जब अचानक काम टल जाए और अपनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिल जाए. सोशल मीडिया पर कपल की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद विजय देवरकोंडा का यह पहला जन्मदिन है, इसलिए यह मौका दोनों के लिए और भी खास बन गया. फैंस लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर कपल को बधाई दे रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, खास है उसका मतलब, सामने आई फैमिली फोटो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >