रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग वीडियो को 60 करोड़ का ऑफर, कपल ने सीधा कहा ‘NO’

Rashmika Mandanna Marriage: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरें सामने आई हैं कि नेटफ्लिक्स ने शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ का ऑफर दिया. इसको लेकर कपल ने क्या जवाब दिया है, उसको जानने के लिए पूरी खबर पढे़ं…

Rashmika Mandanna Marriage: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं. पहले चर्चा थी कि दोनों 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं, लेकिन बाद में ये खबर गलत साबित हुई. अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल फरवरी के आखिरी हफ्ते में उदयपुर में शादी की तैयारी कर रहा है. हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

नेटफ्लिक्स का बड़ा ऑफर

शादी की खबरों के बीच एक और दिलचस्प अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस कपल को उनकी शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए करीब 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, ताकि फैंस उनकी ग्रैंड वेडिंग को स्क्रीन पर देख सकें. लेकिन कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया. बताया जा रहा है कि सेलिब्रिटी शादियों से जुड़े पुराने कानूनी विवादों को देखते हुए कपल इस मामले में काफी सतर्क रहना चाहते हैं और अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं.

शादी के सवाल पर शर्मा गईं रश्मिका

इसी बीच हाल ही में रश्मिका मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. वहां पैपराजी ने मजाक में उनसे पूछा, “हमें शादी में इनवाइट नहीं कर रहे?” ये सुनकर रश्मिका हल्का सा शरमा गईं और हंसते हुए बोलीं, “किस बात के लिए?” उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.

पहले भी सेलिब्रिटी वेडिंग्स हो चुकी है सेल

गौरतलब है कि इससे पहले नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपनी शादी के वीडियो राइट्स भी नेटफ्लिक्स को करीब 25 करोड़ रुपये में बेचे थे. ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि रश्मिका और विजय भी कुछ ऐसा ही करेंगे, लेकिन फिलहाल कपल ने इसे निजी ही रखने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें: शीशे में खुद को देखकर थप्पड़ मारते हैं गोविंदा, करियर डाउनफॉल पर छलका दर्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >