रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण पर लुटाया ढेर सारा प्यार, बोले- तुम मेरी रानी…

रणवीर सिंह अपनी लक्ष्मी यानी दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं, ये तो जगजाहिर है. अब एक बार फिर एक्टर को सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए देखा गया.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. ये दोनों अक्सर कपल गोल्स देते दिखाई देते है. हाल ही में दोनों की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. हालांकि न तो दीपिका ना ही रणवीर किसी ने भी इस मुद्दे पर बात नहीं की. अब एक्टर को एक बार फिर अपनी लक्ष्मी की तारीफ करते दिखाई दिए.

रणवीर ने की दीपिका की तारीफ

दरअसल कार्टियर ने दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. कार्टियर ने दीपिका की एक प्यारी सी तसवीर शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस को व्हाइट गाउन के साथ-साथ हीरे का हार पहने देखा गया. रणवीर ने इस तसवीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘माई क्वीन…मुझे गर्व हो रहा है!” बता दें कि पेरिस में द बिजनेस ऑफ फैशन इवेंट में दीपिका कई सेलिब्रिटी मेहमानों में शामिल थीं. वह Bof 500 कवर पर आने वाली पहली भारतीय हैं. इस कार्यक्रम में, वह काइली जेनर, नताशा पूनावाला, चार्ली एक्ससीएक्स, ऐली गोल्डिंग, जेडन स्मिथ, जेरेड लेटो, पालोमा एल्सेसर और कार्ली क्लॉस की पसंद में शामिल हुईं.


Also Read: दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं? ये ट्वीट देख फैंस परेशान, एक्टर ने अब दिया जवाब
फेवरेट कपल है रणवीर और दीपिका

रणवीर और दीपिका को अक्सर पार्टीज में स्पॉट किया जाता है. दोनों हाल ही में मुकेश अंबानी के गणपति विसर्जन में शामिल हुए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति दर्शन में शामिल हुए थे. दीपिका भी पिछले महीने आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें ट्रॉफी देने के लिए मंच पर रणवीर के साथ शामिल हुई थीं. मंच पर पहुंचते ही उन्होंने दीपिका को गाल पर किस किया और गले भी लगाया. उन्होंने फिल्म 83 में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया. दीपिका ने फिल्म का सह-निर्माण किया था, और इसमें कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >