Ferrari 296 GTB में स्पॉट हुए रणवीर सिंह, करोड़ों की कार ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो

Ferrari 296 GTB: रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर को ब्लैक Ferrari 296 GTB को ड्राइव करते देखा जा सकता है. इसकी कीमत 6.36 करोड़ रुपये है

Ferrari 296 GTB: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि इस बार किसी फिल्म या इवेंट की वजह से नहीं बल्कि अपनी ब्रांड न्यू कार की वजह से. जी हां एक्टर को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर नई Ferrari चलाते हुए देखा गया. उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रणवीर सिंह ने खरीदी 6 करोड़ की Ferrari 296 GTB

वीडियो में रणवीर अपनी नई ब्लैक Ferrari 296 GTB को ड्राइव करते नजर आ रहे हैं. इस कार की कीमत करीब 6.36 करोड़ रुपये है और यह उनके कार कलेक्शन में अब तक की सबसे शानदार गाड़ियों में से एक है.

डॉन 3 को लेकर चर्चा में थे रणवीर सिंह

इसी बीच रणवीर सिंह पिछले कई दिनों से डॉन 3 को लेकर सुर्खियों में थे. दरअसल साल 2023 में उन्हें इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब उन्होंने मूवी करने से मना कर दिया. जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज की तरफ से भी कुछ समय के लिए एक्शन की बात सामने आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने आरोप लगाया था कि इस बदलाव से प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है.

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को आखिरी बार धुरंधर 2 में देखा गया था, जो मार्च 2025 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और इसमें संजय दत्त आर माधवन अर्जुन रामपाल सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. इसके अलावा रणवीर के पास प्रलय नाम की एक और फिल्म बताई जा रही है, जिसे जय मेहता डायरेक्ट कर सकते हैं. हालांकि इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- 25 Years Of Gadar: नहीं देखी तारा सिंह और सकीना की अमर प्रेम कहानी? घर बैठे ओटीटी पर देखें यह फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >