Ranveer Allahbadia: 'इंडिया गॉट लेटेंट' के लिए रणवीर ने नहीं ली कोई फीस, इस खास वजह से हुए थे शो में शामिल

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार ली है और माता-पिता पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर माफी भी मांगी है.

Ranveer Allahbadia: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया सोमवार को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए. जहां, उन्होंने जांच अधिकारी के सामने अपने बयान में गलती स्वीकार की और बताया कि उन्हें वह लाइन नहीं बोलनी चाहिए थी. साथ ही उन्होंने शो में शामिल होने के पीछे की खास वजह पर भी खुलासा किया है.

रणवीर इलाहाबादिया ने गलती की स्वीकार

रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो पर माता-पिता को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद चारों और उन्हें लेकर विरोध होने शुरू हो गए. साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया था. हालांकि, रणवीर ने एक वीडियो जारी कर सभी से माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद विरोध नहीं रुका. अब जांच अधिकारी उनके विवादित बयान की जांच लार रही है. यहां रणवीर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है.

नहीं ली कोई फीस

एक जांच अधिकारी ने जानकारी दी कि रणवीर ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने के लिए कोई फीस नहीं ली थी. उन्होंने साइबर सेल को बताया कि समय रैना उनके दोस्त हैं और इसी वजह से वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में शामिल हुए थे. जानकारी के अनुसार, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर चल रहे विवाद के आरोपी रणवीर इलाहाबादिया के अलावा अपूर्वा मखीजा और समय रैना भी महाराष्ट्र साइबर पुलिस के संपर्क में हैं और जल्द ही उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे.

‘मेरे लिए बहुत मुश्किल…’

समय रैना ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है. मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था. मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो”.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >