Ranbir Kapoor ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ को बताया सही, कहा ‘एनिमल ने लड़के से आदमी बनाया…’

Ranbir Kapoor की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. एक पॉडकास्ट में रणवीर ने एनिमल को सही बताया और कहा कि इस फिल्म ने उन्हें लड़के से आदमी बनाया है.

Ranbir Kapoor: संदीप रेड्डी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उनके साथ फिल्म में रश्मीका मंडाना, बॉबी देओल और तृप्ति तृप्ति भी काम कर चुके हैं. फिल्म को रीलीज हुए 7 महीने हो चुके हैं लेकिन अब भी दर्शक इस फिल्म के बारे में बात करते नहीं थकते.

रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी क्योंकि कुछ लोगों ने वायलेंस और महिला विरोधी मामले पर जज किया था. वहीं, कुछ दर्शकों को इस फिल्म में रणबीर और बॉबी देओल का यह जबरदस्त किरदार काफी पसंद आया था. इन्हीं में से एक रणबीर कपूर भी हैं.

Also Read Ranbir Kapoor की एनिमल पार्क का कर रहे वेट? तो उससे पहले विशलिस्ट में एड कर ले उनकी ये फिल्में, देखकर मजा आ जायेगा

Also Read Ranbir Kapoor-Alia Bhatt ने खरीदी 8 करोड़ की लग्जरी कार, देखें PHOTO

किसी से बहस नहीं करना चाहते

रणबीर ने निखिल कामथ के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए बताया की वह एनिमल करके खुश थे क्योंकि उन्हें अपने करियर में ठहराव महसूस हुआ था. उन्होंने कहा कि “इसे यह टैग मिला, जो सच नहीं है. यह धारणा इस फिल्म के साथ बनी रही, इसलिए एनिमल, अगर आप आम जनता के पास जाते हैं, तो वे फिल्म के बारे में बहुत प्यार से बात करते हैं. फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग हैं, जो कहते हैं, ‘आपको यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी, हम आपसे बहुत निराश हैं.’ मैंने बस चुपचाप माफी मांगी. मैंने कहा, ‘माफ करें मैं अगली बार ऐसा नहीं करूंगा.’ मैं उनसे सहमत नहीं हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता, मेरा मतलब है, मैं जीवन के उस फेस पर हूं जहां मैं किसी के साथ बहस नहीं करना चाहता. अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं है, तो मैं माफी मांगूंगा और अगली बार और अधिक मेहनत करूंगा.”

एनिमल जैसी दूसरी फिल्म करना चाहते हैं रणबीर

उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब उन्होंने एनिमल की कहानी सुनी तो वे डर गए और उन्हें लगा कि यह बहुत बोल्ड है, जिससे उनकी इमेज खराब हो सकती है क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्मों में हमेशा एक अच्छे लड़के का किरदार निभाया है. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से ऐसा करेंगे, तो रणबीर ने कहा, 100%. मुझे बहुत लंबे समय तक ‘अगला सुपरस्टार’ कहा जाता था और… मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं आज सुपरस्टार हूं. जब तक आपके पास लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में नहीं होती हैं, तब तक आपको सुपरस्टार नहीं कहा जा सकता है. लेकिन एनिमल, मुझे लगता है कि यह सही समय पर सही फिल्म थी, जो एक और कदम आगे बढ़ाने के लिए थी क्योंकि मैं उसी स्थिति में कुछ हद तक स्थिर रहा हूं. यह मेरे लिए, मेरे आत्मविश्वास के लिए बहुत महत्वपूर्ण था. मेरे लिए एक लड़के से एक आदमी बनना महत्वपूर्ण था.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >