Ranbir Kapoor बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन 3 एक्टर्स को मानते हैं सबसे बड़ा कॉम्पिटिशन, कहा ‘एक एक्टर को भले..’

Ranbir Kapoor का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है. एक्टर के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है लेकिन इसके बावजूद एक्टर इंडस्ट्री में तीन सेलेब्स को अपना कॉम्पिटिशन मानते हैं.

Ranbir Kapoor बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने एनिमल और संजू जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म करने से लेकर कई फिल्मों में काम किया है. दर्शक उनकी एक्टिंग और लुक्स के दीवाने हैं लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री में ऐसे तीन एक्टर्स हैं, जिन्हें रणबीर अपना कॉम्पिटिशन मानते हैं. आइए जानते हैं उनके नाम.

रणबीर के इंडस्ट्री में तीन कॉम्पीटीटर्स हैं

रणबीर कपूर को बॉलीवुड में कदम रखे पूरे 17 साल हो चुके हैं. निखिल कामथ के पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने बताया कि वह इंडस्ट्री में किसे अपना कॉम्पटीशन मानते हैं. उन्होंने उस बीच तीन एक्टर्स का नाम लिया, जिसमें एक एक्टर वह भी हैं, जिनके साथ वह फिल्म ‘संजू’ फिल्म में काम कर चुके हैं. जी हां, यहां बात विक्की कौशल की हो रही है.

रणबीर ने बातचीत करते हुए कहा कि कॉम्पटीशन सिर्फ एक्टर से नहीं होता. कई बार उन्हें मिलने वाला रोल और वह मौका होता है, जो उनकी किस्मत बदल सकता है. दरअसल, विक्की कौशल ने ‘संजू’ फिल्म में रणबीर के दोस्त कमलेश का किरदार निभाया था. वह इस फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर के रोल में थे.

Also Read Ranbir Kapoor ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ को बताया सही, कहा ‘एनिमल ने लड़के से आदमी बनाया…’

Also Read Ranbir Kapoor की एनिमल पार्क का कर रहे वेट? तो उससे पहले विशलिस्ट में एड कर ले उनकी ये फिल्में, देखकर मजा आ जायेगा

रणवीर सिंह हैं दूसरे कॉम्पीटीटर

रणबीर कपूर के दूसरे कॉम्पीटीटर हैं, रणवीर सिंह. रणबीर ने रणवीर बारे में बात करते हुए कहा कि, एक एक्टर को भले ही तुरंत तारीफ न मिले, लेकिन सही समय पर सही रोल लोगों का नजरिया बदल सकता है. इन दोनों के अलावा रणबीर कपूर ने अपना तीसरा कॉम्पटीटर कार्तिक आर्यन को बताया. उन्होंने कहा कि, कार्तिक स्क्रीन पर काफी चार्मिंग लगते हैं.

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में

रणबीर कपूर की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘एनिमल पार्क’ और ‘रामायण’ में नजर आएंगे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >