रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र को प्रमोट करने से किया मना…कहा बहुत हुआ मैं पापा बनने वाला हुं, देखें VIDEO

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में एक्टर कह रहे हैं कि वह अब ब्रह्मास्त्र फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे…अब थक चुके है वो और जल्द ही वह पापा बनने वाले है, तो उनके पास समय नहीं है.

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली है. अब एक्ट्रेस ने अपने पति रणबीर कपूर का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में रणबीर ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन करने से इनकार कर रहे है. वह कहते है कि अब बस बहुत हुआ मैं कुछ नहीं करुंगा..मैं पापा बनने वाला हुं. बता दें कि ब्रह्मास्त्र का प्रीमियर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+होस्टार पर 4 नवंबर को होगा.

आलिया भट्ट ने शेयर किया मजेदार वीडियो

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसकी शुरुआत रणबीर ने फोन पर किसी से कहने के साथ की, “नहीं, भाई, यह खत्म हो गया है…मेरा काम हो गया. मेरा ब्रह्मास्त्र प्रमोशन हो चुका है, मेरा काम अयान मुखर्जी के साथ हो गया है. ब्रह्मास्त्र डिज्नी+ होस्टार पर आ रहा है, जिसका मतलब है क्या? प्रमोशन, ज्यादा प्रमोशन और ज्यादा प्रमोशन?” रणबीर ने आगे कहा, “इतना तो आलिया ने फिल्म में शिव, शिवा नहीं बोला होगा. खुद डांस करके भूत बन चुका हूं मैं…आलिया की आवाज बैठ चुकी है हर इवेंट पे केसरिया गाते गाते…150 ड्रोन उड़ दिया…अब क्या करुं? सब के घर जाऊ, व्यक्तिगत रूप से सबको बोलू ‘देवी और सज्जनों हमारी फिल्म ब्रह्मास्त्र डिज्नी+ होस्टार पे आ रही है, प्लीज देखिए, प्लीज देखिए.’

रणबीर कपूर ने मजेदार एक्टिंग की

रणबीर कपूर ने आगे कहा, ”अयान क्या सोचता है कि मेरे पास ब्रह्मास्त्र प्रमोशन के अलावा कोई जीवन नहीं है? बाप बनने वाला हूं, मेरे जीवन में इतना बड़ा क्षण.” वीडियो में, रणबीर ने फिर उस व्यक्ति को रुकने के लिए कहा क्योंकि उन्हें एक और कॉल आ रही थी. कॉल अयान की ओर से निकली. उनसे बात करते हुए, रणबीर ने कहा, “अरे अयान…हमें चाहिए…हां, हमें प्रमोशन करना चाहिए…सही, हां, चलो करते हैं. सबको देखनी पड़ेगी ब्रह्मास्त्र, ठीक है.” फोन काटने के बाद रणबीर दुखी हो जाते है.

Also Read: Brahmastra OTT Release Date: जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, नोट कर ले डेट
ब्रह्मास्त्र ने बनाए कई रिकॉर्ड

अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियां बटोरीं. ब्रह्मास्त्र 2022 के सबसे बड़े बॉलीवुड ओपनर के रूप में उभरा, जिसने भूल भुलैया 2 को पछाड़ दिया. हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म करार दी जा चुकी ब्रह्मास्त्र की कहानी को अपनी सोच से निकालकर परदे तक लाने में 11 सालों का लंबा समय लगा है. फंतासी और एडवेंचर जॉनर वाली कहानियां बॉलीवुड फिल्मकारों को बहुत कम ही अपील कर पायी हैं, हालांकि हॉलीवुड के इस जॉनर पर बनी फिल्मों का भारत कितना बड़ा बाजार है. यह बात किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में अयान मुखर्जी निश्चित तौर पर सबसे पहले बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए कुछ अलहदा और खास करने की कोशिश की है. अयान की यह फिल्म कहानी के लिहाज से थोड़ी कमजोर रह गयी है, लेकिन यह दर्शकों को एक कमाल का सिनेमैटिक अनुभव देती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >