पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहते हैं रणबीर कपूर, कहा- कलाकारों की कोई सीमा नहीं होती...

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वो पाकिस्तानी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं. एक्टर ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि कलाकारों के लिए, विशेष रूप से कला के लिए कोई सीमा नहीं है.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले हफ्ते रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए. यहां उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें पाकिस्तानी फिल्म में काम करने में कोई झिझक नहीं होगी.

रणबीर ने कहा, मुझे लगता है कि कलाकारों के लिए, विशेष रूप से कला के लिए कोई सीमा नहीं है. मौला जट्ट के लिए पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री को बहुत-बहुत बधाई. यह अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है.”

बता दें कि फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट अक्टूबर में रिलीज हुई थी. फवाद और माहिरा दोनों ने भारतीय फिल्मों में काम किया है. जहां माहिरा ने शाहरुख खान के साथ रईस में अभिनय किया, वहीं फवाद खूबसूरत और कपूर एंड संस का हिस्सा थे.

रणबीर कपूर ने पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर कहा कि मैंने पिछले छह सालों में, भारतीय और पाकिस्तानी कलाकारों को एक दूसरे के इंडस्ट्री में काम करते देखा है. बता दें कि फेस्टिवल में एक्टर को वैरायटी इंटरनेशनल वैनगार्ड एक्टर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था.

रणबीर को आखिरी बार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित हिट फिल्म ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिव में देखा गया था. उनकी आने वाली फिल्मों में संदीप रेड्डी वंगा की एनिमल और लव रंजन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >