इस तसवीर में Ranbir Kapoor और Deepika Padukone दिखे स्टाइलिश अंदाज में, वायरल हो रही पुरानी Photo

Bollywood में एक वक्त था, जब एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी को हिट माना जाता था. लेकिन कुछ समय के बाद दोनों की राहें अलग हो गई और उनका ब्रेकअप हो गया.

बॉलीवुड में एक वक्त था, जब एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी को हिट माना जाता था. लेकिन कुछ समय के बाद दोनों की राहें अलग हो गई और उनका ब्रेकअप हो गया. अब दोनों अपने-अपने लाइफ में मूव-ऑन कर चुके हैं और कड़वाहट भुला चुके हैं. हाल ही में दोनों की साथ में सोशल मीडिया पर एक पुरानी तसवीर वायरल हो रही है.

Also Read: Genda Phool गाने पर Rashami Desai का जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस दीपिका और देवोलीना ने भी परफॉर्मेंस से लगाई आग, VIDEO

दरअसल, इस तसवीर में एक फैन क्लब ने शेयर किया है. वायरल फोटो में रणबीर कपूर के हाथ में गिटार भी दिख रहा है. दोनों कैमरे के लिए बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रहे हैं. ये तस्वीर उन दिनों की मालूम पड़ती है, जब दोनों रिलेशनशिप में थे. दोनों की तस्वीर को दोखकर ये अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है कि एक साथ इतने खूबसूरत दिखने वाले कपल कभी अलग भी हो सकते हैं. दोनों के रिलेशन को लेकर कई तरह के विवाद देखे गए थे. बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था.

बता दें कि दीपिका और रणबीर की साथ में आखिरी फिल्म तमाशा थी. फिल्म में दोनों लवर्स बने थे. गौरतलब है कि दीपिका और रणबीर ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ चुके हैं. दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली है वहीं खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं.

Also Read: Urvashi Rautela का ‘आशिक बनाया’ पर डांस VIDEO वायरल, हील्स पहनकर कर रही रिहर्सल

फिल्मों की बात करें तो इस समय दीपिका फिल्म 83 में दिखने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ पति रणवीर सिंह है. रणवीर कपिल देव के किरदार में होंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी. वहीं, रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट संग ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे हैं. वो इसके अलावा फिल्म शमशेरा में भी अहम रोल निभाते दिखेंगे. फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी मुख्य किरदार में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >