बर्फीली वादियों में क्वालिटी टाइम बिता रहे आलिया-रणबीर, तस्वीरें वायरल

Ranbir Alia Anniversary: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल बर्फीली वादियों में क्वालिटी टाइम स्पेंट करते दिख रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Ranbir Alia Anniversary: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं. इसी बीच आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो पति रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों बर्फीली वादियों के बीच क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं. हालांकि, कपल ने अपनी लोकेशन का खुलासा नहीं किया है.

लंबे समय डेट करने के बाद की थी शादी

आलिया ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते की झलक दिखाई. उन्होंने लिखा कि कभी हंसते, कभी गिरते-पड़ते, कभी बातें करते हुए उन्होंने साथ मिलकर अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाया है. उनके इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में शादी की थी. तब से यह जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है.

रणबीर और आलिया के पास ये प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों रामायण को लेकर चर्चा में हैं, जिसका पहला पार्ट 2026 की दिवाली और दूसरा 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा. इसके अलावा वह लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे. वहीं आलिया भट्ट के पास भी लव एंड वॉर और अल्फा जैसी फिल्में हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं कार्तिक आर्यन, कलेक्शन देख हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >