Ramayana में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर ? बॉलीवुड का ये दिग्गज एक्टर देगा जटायु को आवाज, लेटेस्ट अपडेट

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेटेस्ट अपडेट आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी में रणबीर कपूर का डबल रोल होगा. जबकि मूवी में एक और दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो गई है.

Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर फैंस की नजरें जमी हुई हैं. लगातार फिल्म को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट आता रहता है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म का कोई पोस्टर या किसी एक्टर का लुक शेयर नहीं किया है. लेकिन एक्टर्स के इंटरव्यूज और सेट से कई आयी तसवीरों ने बता दिया कि मूवी बहुत ग्रैंड तरीक से बड़े पर्दे पर पेश की जाएगी. मूवी को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जो काफी दिलचस्प है.

क्या ‘रामायण’ में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर, रामायण में राम और परशुराम के किरदार में दिखेंगे. सूत्र ने बताया कि रामायण में जब श्रीराम ने भगवान शिव का धनुष का तोड़ा था, तो गुस्से में परशुराम प्रकट हो गए थे, जिसके बाद दोनों के बीच चुनौतियों को दिखाया जाएगा.

क्या ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन होंगे

इस रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन इन डायरेक्टली फिल्म से जुड़ेंगे. बिग बी जटायु को अपनी आवाज देंगे, जिसने रावण से माता सीता को छुड़ाने का प्रयास किया था और रावण ने उसकी जान ले ली थी. मेकर्स ने जटायु के किरदार को VFX की मदद से बनाएंगे. उसका लुक और पावरफुल बनाने के लिए मेकर्स ने अमिताभ बच्चन की आंखों को स्कैन किया है.

रामायण में कौन निभाएगी माता सीता का किरदार

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर, भगवान श्रीराम, साईं पल्लवी- सीता की भूमिका में दिखेंगी. कुछ समय पहले सेट से अरुण गोविल, लारा दत्ता की तसवीरें वायरल हुई थी. साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में दिखेंगे. जबकि सनी देओल भगवान हनुमान बनेंगे. हालांकि मेकर्स ने ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.

क्या अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर ने साथ काम किया है

जी, हां. अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर साथ में ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखे थे. मूवी में आलिया भट्ट, मौनी रॉय ने भी काम किया था. इसमें शाहरुख खान ने कैमियो रोल प्ले किया था.

Also Read- Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Also Read- Ranbir Kapoor: भरी महफिल में करण जौहर पर चिल्लाए रणबीर कपूर, बोले- बहरा नहीं हूं मैं… VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >