रामायण का टीजर देख भावुक हुईं सीरियल की सीता, राम अवतार ने जीता दिल

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. रणबीर कपूर का राम अवतार देखकर फैंस के साथ-साथ रामायण सीरियल की सीता भी काफी एक्साइटेंड नजर आ रही हैं. जानिए सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने क्या कहा है?

Ramayana Movie: भारतीय सिनेमा में ‘रामायण’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा एक बड़ा विषय रहा है. जब भी इस पर कोई नई फिल्म या सीरीज बनती है, लोगों की उम्मीदें अपने आप ही बढ़ जाती हैं. लंबे समय से डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा तेज थी, और अब आखिरकार इसका टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. अब इस टीजर को लेकर रामानंद सागर के रामायण में सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

लोगों को पसंद आ रहा रणबीर का स्क्रीन प्रेजेंस

दरअसल, हनुमान जयंती के खास मौके पर 2 अप्रैल को रिलीज हुए इस टीजर में पहली बार रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया. करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में भव्यता और विजुअल्स का ऐसा लेवल देखने को मिला, जिसकी तुलना बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के काम से की जा रही है. टीजर में रणबीर कपूर का लुक और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को काफी पसंद आ रही है. एक तरफ वह वनवास के दौरान शांत और संयमित नजर आते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ राक्षसों से लड़ते हुए उनका तेज और आक्रामक रूप भी दिखता है.

रामायण सीरियल की सीता ने टीजर को बताया भव्य

इस टीजर पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म के विजुअल्स और स्केल की तारीफ करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट काफी भव्य और खूबसूरती से बनाया गया है. उनके मुताबिक, फिल्म को देखने का इंतजार अब और भी बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: विवादों से भरा रहा है हनी सिंह और बादशाह का करियर, पढ़ें रैप इंडस्ट्री की कॉन्ट्रोवर्सी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >