सुशांत सिंह राजपूत का AI ‘राम’ अवतार देख भावुक हुईं बहन श्वेता, लिखा इमोशनल नोट

Ramayana Movie: सुशांत सिंह राजपूत की AI राम अवतार तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इसपर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि भाई की सादगी और पवित्रता उन्हें इस रोल के बेहद करीब लाती है. जानिए सुशांत की बहन ने वायरल फोटो को लेकर क्या कुछ कहा है?

Ramayana Movie: साल 2026 की मचअवेटेड फिल्म रामायण को लेकर जहां चर्चा तेज है, वहीं इसी बीच दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भगवान राम के रूप में AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इन तस्वीरों को देखकर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति इमोशनल हो गईं और उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.

दरअसल, जैसे ही फिल्म में रणबीर कपूर का राम अवतार सामने आया, वैसे ही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की AI जनरेटेड तस्वीरें भी वायरल होने लगीं, जिनमें उन्हें भगवान राम के रूप में दिखाया गया है. फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और इमोशनल भी हो रहे हैं.

बहन कीर्ति ने भाई को लेकर क्या कहा?

अब इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा कि अपने भाई को इस रूप में देखकर उनके मन में कई भावनाएं उमड़ आईं. उन्होंने कहा कि भगवान राम सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, प्रेम और साहस की मिसाल हैं. श्वेता ने आगे कहा कि सुशांत की आंखों में जो सादगी और पवित्रता थी, वही उन्हें इस किरदार के बेहद करीब लाती है. उन्होंने यह भी लिखा कि भाई को इस रूप में देखना सिर्फ अच्छा नहीं लगता, बल्कि ऐसा महसूस होता है कि आज के दौर में भी वह इस किरदार को बेहतरीन तरीके से निभा सकते थे.

14 जून 2020 को हुआ था सुशांत का निधन

बता दें,  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था. उनकी मौत आज भी कई लोगों के लिए सवाल बनी हुई है. हालांकि, जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया गया था.

यह भी पढे़ं: अवॉर्ड शो में मजाक पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की ये खास अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >