रणबीर कपूर की रामायण में कई बड़े स्टार्स, जानिए कौन निभा रही शूर्पणखा का किरदार?

Ramayana Movie Starcast: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. 4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश समेत कई बड़े सितारें दिखने वाले हैं. जानिए फिल्म के पूरे स्टारकास्ट के बारे में…

Ramayana Movie Starcast: काफी समय से जिस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे, उसकी पहली झलक अब सामने आ चुकी है. बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह फिल्म रामायण इस साल दिवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को दो हिस्सों में तैयार किया गया है और इसमें बड़े-बड़े सितारों की लंबी लिस्ट शामिल है.

राम के किरदार में रणबीर और सीता के रूप में साइ पल्लवी

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं, यश रावण के दमदार रोल में दिखाई देंगे. लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं, जबकि सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे. इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई देंगे.

शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत आएंगी नजर

फिल्म में इंदिरा कृष्णन कौशल्या का रोल निभा रही हैं, वहीं लारा दत्ता कैकई के किरदार में दिखेंगी. शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन जटायु का किरदार निभाते दिखेंगे. आदिनाथ कोठारे भरत, मोहित रैना भगवान शिव और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी. साथ ही काजल अग्रवाल मंदोदरी, सोनिया बलानी उर्मिला, कुणाल कपूर इंद्र और विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के किरदार में दिखेंगे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भव्य स्केल के साथ बन रही ‘रामायण’ को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं.

यह भी पढ़ें: रावण की एक झलक पाकर एक्साइटेड हुए लोग, रणबीर के रामायण ने मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >