Ramayana: लारा दत्ता ने रामायण में 'कैकयी' की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म का हिस्सा कौन नहीं…

Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण बॉलीवुड में सबसे चर्चित प्रोजेक्ट में से एक बन गई है. हाल ही में, फिल्म के सेट पर अभिनेत्री लारा दत्ता और अरुण गोविल की तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर फैल गईं. कहा जा रहा है कि अरुण, राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे, जबकि लारा कैकेयी का किरदार निभाएंगी. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण इस समय बॉलीवुड में सबसे चर्चित प्रोजेक्ट में से एक है. फैंस मोस्ट अवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खासकर जबसे सभी को ये पता चला है कि देवी सीता की भूमिका साईं पल्लवी निभाएंगी और उनके साथ रणबीर कपूर, भगवान राम बने दिखाई देंगे. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रामायण में कई और बड़े स्टार्स दिखाई देंगे. कहा जा रहा है कि अरुण गोविल दशरथ का किरदार निभाएंगे, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता मां कैकयी के रोल में नजर आएंगी. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने आखिरकार इस पर चुप्पी तोड़ी है.

नितेश तिवारी की रामायण में कैकेयी की भूमिका निभाने पर लारा दत्ता ने क्या कहा
इंडियन एक्सप्रेस संग एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह भी नितेश तिवारी की रामायण में कैकेयी का किरदार निभाने की खबरें खूब सुन रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह अफवाहों को ‘वहीं’ छोड़ देती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे भी उनके बारे में पढ़ना और सुनना पसंद है इसलिए कृपया जारी रखें. मैं क्या कौन रामायण का हिस्सा नहीं बनना चाहेगा?” उन्होंने मजाक में कहा, ऐसे बहुत से किरदार हैं, जिन्हें मैं निभाना पसंद करती अगर यह मुझे ऑफर किया जाता, जिसमें शूर्पणखा, मंदोदरी शामिल है, मैं उन सभी को निभा रही हूं.”

Also Read- Ramayana: ये दिग्गज अभिनेता निभाएगा राजा दशरथ का किरदार, जानिए कौन हैं रणबीर कपूर की फिल्म के बाकी कलाकार

Also Read- Ramayana: गदर 2 के बाद सनी देओल की चमकी किस्मत, रामायण में निभाएंगे ये किरदार, रणबीर कपूर के साथ करेंगे काम

Also Read- Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

रामायण में ये स्टार्स आ सकते हैं नजर
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है, जबकि साई पल्लवी ने सीता मां का किरदार निभाया है. यश दस सिर वाले रावण की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो, सनी देओल को भगवान हनुमान के रूप में कास्ट किया गया है, जबकि लारा दत्ता कैकेयी को पर्दे पर जीवंत करेंगी. विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति के साथ चर्चा चल रही है.

रामायण के शूटिंग शेड्यूल के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है और भगवान राम के गेटअप में अभिनेता की लीक हुई तस्वीरें इसका सबूत हैं. शूटिंग का बड़ा हिस्सा मुंबई में होने वाला है, जो लगभग 60 दिनों तक चलेगा, उसके बाद लंदन शेड्यूल होगा. सूत्र ने यह भी बताया कि रामायण कथा में लंका का चित्रण करने वाले हिस्सों को लगभग 60 दिनों तक लंदन में शूट किया जाएगा, जिसमें अभिनेता यश इस चरण में रणबीर के साथ शामिल होंगे.

Also Read- Ramayana: रणबीर कपूर के अलावा ये स्टार्स होंगे रामायण में, सुभाष घई ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >