Tabassum: रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल ने ‘भाभी’ तबस्सुम के निधन पर जताया दुख, भावुक होकर कही ये बात

एक्ट्रेस तबस्सुम गोवि�� का निधन हो गया. एक्ट्रेस के निधन पर रामायण फेम अरुण गोविल ने इमोशनल बात कही है. बता दें कि एक्ट्रेस अरुण गोविल की भाभी है. तबस्सुम बॉलीवुड की जानी-पहचानी एक्ट्रेस थी.

भारत के पहले टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन की होस्ट और एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल (Tabassum) का निधन हो गया. तबस्सुम के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी दुखी है. सेलेब्स ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. वहीं उनके देवर यानी रामायण सीरीयल फेम अरुण गोविल (Arun Govil ) ने अपनी भाभी की आत्मा की शांति की कामना की है.

अरुण गोविल ने जताया दुख

एक्ट्रेस तबस्सुम ने रामायण फेम अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से शादी किया था. एक्ट्रेस अरुण की भाभी थी. अपनी भाभी के निधन पर रिएक्शन देते हुए एक्टर ने कहा, यह बहुत दुखद है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मुताबिक, अरुण ने कहा, मैं ज्यादा नहीं बोल पाऊंगा. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दें.

तबस्सुम का आखिर पोस्ट

तबस्सुम के निधन के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस वीडियो में रेहाना खान उर्फ संजना के बारें मे बताती दिखी. एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि इंडस्ट्री उनकी मदद करने में नाकाम रही जो कैंसर से पीड़ित थी और मांग रही थी. ये पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Also Read: Tabassum Last Post: तबस्सुम का आखिरी Instagram पोस्ट हो रहा वायरल, इस एक्ट्रेस के दर्द को किया था बयां
शुक्रवार को हुआ था एक्ट्रेस का निधन

अभिनेत्री तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुछ दिन पहले उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह पेट की समस्याओं (गेस्ट्रो) से पीड़ित थी और हम वहां जांच के लिए गए थे. उन्हें रात 8.40 बजे और रात 8.42 बजे दो बार दिल का दौरा पड़ा. उनका शुक्रवार की रात निधन हो गया. सोमवार को उनकी याद में परिवार वालों ने एक प्रार्थना सभा रखा है.

इन फिल्मों के लिए मशहूर रहीं तबस्सुम

तबस्सुम ने 1940 के दशक के अंत में नरगिस, मेरा सुहाग और मंझधार जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. उन्होंने 1972 से 1993 तक दूरदर्शन पर सेलिब्रिटी टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की मेजबानी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >