क्या आपने देखी PM Modi और आडवाणी के साथ Ramayan की सीता की तसवीर? वायरल हो रही Photo

PM Modi- एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक पुरानी तसवीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ कई नेता नजर आ रहे है. यह तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश को पीएम मोदी ने लॉकडाउन कर दिया है. इस बीच सारे पुराने टीवी शोज को दोबारा दिखाया जा रहा है. इनमें सबसे आगे रामानंद सागर की रामायण है, जिसने टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़ दिये. रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने एक पुरानी तसवीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ कई नेता नजर आ रहे है. यह तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Also Read: अब Kangana Ranaut परिवार के साथ खेल रही ताश, Lockdown में यूं बिता रही वक्त

इस फोटो को दीपिका चिखलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. ये तसवीर उस समय की है जब दीपिका गुजरात की वड़ोदरा सीट से चुनाव में खड़ी हुई थीं. इस तस्वीर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बैठे नजर आ रहे हैं.

दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी. मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट.’

बता दें कि 90 के दशक में दीपिका बहुत पॉपुलर थी. इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुजरात के वड़ोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी.

गौरतलब है कि दर्शक अंनुसंधान एजेंसी बीएआरसी (BARC) का कहना है कि रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वापसी के साथ ही तीन अप्रैल को समाप्त के दौरान दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया है. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) ने कहा कि सुबह और शाम के खंड में दूरदर्शन की दर्शक संख्या करीब 40,000 प्रतिशत बढ़ी है. इस दौरान निजी प्रसारकों की दर्शक संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली.

दूरदर्शन ने हिंदू उपाख्यान रामायण से शुरुआत की और फिर महाभारत, शक्तिमान और बुनियाद जैसे अपने समय के बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों को 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान दोबारा दिखाना शुरू किया. इसमें से ज्यादातर धारावाहिकों को उस समय बनाया गया था, जब टीवी प्रसारण पर दूरदर्शन का एकाधिकार था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >