क्या आपने देखी रामायण स्टार दीपिका चिखलिया की हनीमून की तस्वीर? सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Dipika Chikhlia honeymoon photo: रामायण (Ramayan) में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आये दिन एक्ट्रेस अपने फैंस से रामायण से जुड़े किस्से कहानियां या अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है. हाल ही में दीपिका ने अपनी हनीमून की तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तसवीर में एक्ट्रेस औऱ उनके पति हेमंत टोपीवाला काफी खुश दिख रहे है.

रामायण (Ramayan) में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आये दिन एक्ट्रेस अपने फैंस से रामायण से जुड़े किस्से कहानियां या अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है. हाल ही में दीपिका ने अपनी हनीमून की तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तसवीर में एक्ट्रेस औऱ उनके पति हेमंत टोपीवाला काफी खुश दिख रहे है.

Also Read: क्या आपने देखी PM Modi और आडवाणी के साथ Ramayan की सीता की तसवीर? वायरल हो रही Photo

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ एक तसवीर शेयर की है. यह एक थ्रोबैक तस्वीर है. तसवीर में दोनों बर्फ से ढके पहाड़ों के आगे दिखाई दे रहे है. दोनों की ये बेहद खूबसूरत तसवीर है.

तसवीर को शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘यह शादी (हनीमून) के बाद मेरी छुट्टी की एक तस्वीर है. हम स्विट्जरलैंड की यात्रा पर गए थे. जब मेरे पति ने मुझसे पूछा कि तुम कहां जाना चाहोगी तो मैंने बिना समय लिए स्विट्जरलैंड का नाम किया, क्योंकि मुझे हमेशा से ये शहर सपनों का शहर लगा है’.’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, शादी और रिसेप्शन के दो दिनों के बाद हमने दिल्ली के लिए उड़ान भरी. मुझे एक दिन के लिए संसद में भाग लेना था और वहां से हम स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए. इस तस्वीर के बारे में दीपिका चिखलिया ने बताया कि यह तस्वीर स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज की है. वहीं, फैंस इस तसवीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ की अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया था. शादी की तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने हेमंत टोपीवाला के साथ जुड़ी अपनी मुलाकात की यादों को साझा किया था. दीपिका चिखलिया ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘मैं सोच रही थी कि क्या आप लोग कभी जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली, मैं अपने रियल लाइफ के राम से एक एड की शूटिंग के दौरान मिली थी.

दीपिका ने बताया, ‘हम दोनों फिल्म के सेट पर अपने करियर के बारे में बात कर रहे थे. उस वक्त हेमंत ने अपनी पढ़ाई पूरी करके अपने पिता का ऑफिस ज्वाइन कर लिया था. इसके बाद कई साल बाद उन्होंने मुझे मेरे घर के पास एक ब्यूटी पार्लर में देखा था. तब उन्होंने मुझे बताया कि इतने साल तक मैं उन्हें याद थी. फिर साल 1991 में हम एक फैमिली फ्रेंड के जरिए मिले. उस वक्त हमने 2 घंटे तक बात की.’

दीपिका ने आगे लिखा, ‘2 घंटे तक बात करने के बाद हमने तय कर लिया कि अब दोनों अपने-अपने घर जाकर बता दें कि हमने अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ लिया है. 29 जनवरी को मेरे जन्मदिन पर हमारा रोका हुआ. इसके बाद उसी साल हमारी शादी हो गई.’

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >