Ramakant Dayama Dies: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता रामाकांत दयामा, शुबांगी लटकर ने कही दिल छू लेने वाली बात

Ramakant Dayama Dies: जाने-माने अभिनेता रामाकांत दयामा का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. उनकी करीबी दोस्त शुबांगी लटकर ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए ये दुखद खबर शेयर किया.

Ramakant Dayama Dies: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रामाकांत दयामा अब इस दुनिया में नहीं रहे. 26 मई को उनके निधन की खबर सामने आई, जिसके बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दोड़ गई. लंबे समय तक कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाले रामाकांत को लोग उनके शानदार एक्टिंग और जिंदादिल स्वभाव के लिए याद करते हैं.

रामाकांत दयामा का हुआ निधन

उनकी करीबी दोस्त और को-स्टार शुबांगी लटकर ने सोशल मीडिया पर ये सैड न्यूज शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें रामाकांत दयामा दोस्तों के साथ हंसते, गाते और डांस करते नजर आ रहे थे. इस वीडियो के साथ शुबांगी ने दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा.

रामाकांत दयामा को यादकर भावुक हुई शुबांगी लटकर

उन्होंने लिखा कि रामाकांत दयामा सिर्फ एक कलाकार नहीं थे, बल्कि बेहद खास इंसान थे. उनके अंदर जिंदगी को खुलकर जीने का जज्बा था. मुश्किल हालात में भी वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे. शुबांगी ने उन्हें शानदार अभिनेता, बेहतरीन गायक और दिल से नाचने वाला इंसान बताया. उन्होंने कहा कि रामाकांत दयामा की सलाह हमेशा दिल को छू जाती थी और उनके शब्दों में गहराई होती थी.

हिम्मत और हौसले में बहुत बड़े इंसान थे रामाकांत दयामा

शुबांगी ने आगे बताया कि भले ही कद-काठी में वह छोटे दिखते थे, लेकिन हिम्मत और हौसले में बहुत बड़े इंसान थे. पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन फिर भी सभी को उम्मीद थी कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पोस्ट के आखिर में शुबांगी ने लिखा कि कुछ लोगों के जाने के बाद एक ऐसा सन्नाटा रह जाता है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि रामाकांत दयामा की गर्मजोशी, हिम्मत और कला हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी.

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह नहीं Dhurandhar की सफलता का श्रेय वरुण धवन ने इस शख्स को दिया, बोले- निर्देशक की जीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >