Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकी पर राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जवाबी धमकी देना अब….

Ram Gopal Varma On Salman Khan: सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की जबसे मौत हुई है, तबसे पूरा बॉलीवुड सदमें में है. भाईजान की सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया है. ऐसे में अब राम गोपाल वर्मा ने कहा कि सलमान को बिश्नोई गैंग को जवाबी धमकी देनी चाहिए.

Ram Gopal Varma On Salman Khan: सलमान खान के दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट पर दावा किया है कि उन्होंने सिद्दीकी पर हमला किया था. पोस्ट में लिखा है कि जो भी सलमान की मदद करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अप्रैल में भी सलमान के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थी और बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली.

राम गोपाल वर्मा बोले- सलमान खान को बिश्नोई गैंग से लेना चाहिए बदला

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने बाबा सिद्दीकी की मौत और सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, “काश @BeingSalmanKhan भी बिश्नोई को एक सुपर काउंटर धमकी देता अन्यथा, यह टाइगर स्टार की कायरता की तरह लगेगा ..सलमान खान को बिश्नोई की तुलना में अपने फैंस के लिए एक बड़े सुपरहीरों के तौर पर उभरना चाहिए.

लॉरेंस बिश्नोई को लेकर क्या बोले राम गोपाल वर्मा

एक अन्य ट्वीट में, राम गोपाल वर्मा ने लिखा, “बी गैंग पूरी तरह से अलग संरचना और संचालन के तरीके के साथ एक नए तरह के अंडरवर्ल्ड को बनाने की कोशिश कर रहा है. वह एक सतर्क मानसिकता वाले हिंदू डॉन की तरह प्रतीत होता है. मुंबई माफिया के अन्य गैंगस्टरों के विपरीत, उसे पकड़ा या मुठभेड़ नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह पहले से ही एक उच्च सुरक्षा जेल में है.

सलमान खान की सिक्योरिटी हुई टाइट

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमें में है. सलमान खान की भी सिक्योरिटी को बढ़ा दी गई है. मुंबई में उनके घर के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात हैं. अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभिनेता के फैंस और मीडिया को अब उनकी इमारत के बाहर तस्वीरें क्लिक करने या वीडियो शूट करने की अनुमति नहीं है.

Also Read– Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

Also Read- Baba Siddique की मौत से टूटी शिल्पा शेट्टी, नहीं रुक रहे आंसू, गम में डूबे सलमान खान, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >