Peddi Trailer: क्रिकेट, कुश्ती और खून-खराबा, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने इंटरनेट हिला दिया

Peddi Trailer: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में एक्शन, खेल और गांव के लोगों के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है. जानिए फिल्म की पूरी कहानी, स्टार कास्ट और रिलीज डेट.

Peddi Trailer: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग एक्शन-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है. सोमवार को मुंबई में हुए एक बड़े इवेंट में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. फिलहाल ट्रेलर सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुआ है, इसलिए इसे समझने के लिए दर्शकों को सबटाइटल्स का सहारा लेना पड़ सकता है. लेकिन ट्रेलर में दिखाए गए दमदार सीन्स और राम चरण के शानदार अंदाज से साफ पता चलता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और इमोशंस देखने को मिलने वाले हैं.

अगर आप ट्रेलर देखकर पूरी कहानी नहीं समझ पाए हैं, तो आइए आसान भाषा में बताते हैं कि इसमें क्या दिखाया गया है.

यहां देखें ट्रेलर-

ट्रेलर में क्या-क्या दिखाया गया?

करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि गांव के लोग ‘पेड्डी’ यानी राम चरण से बहुत प्यार करते हैं. वह क्रिकेट खेलने, कुश्ती लड़ने और दौड़ने में बेहद माहिर हैं. गांव के बच्चे और युवा उन्हें सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि अपने हीरो की तरह मानते हैं.

ट्रेलर में राम चरण कई अलग-अलग अवतारों में नजर आते हैं. कहीं वह दुबले और फुर्तीले क्रिकेटर के रूप में दिखते हैं, तो कहीं ताकतवर और भारी-भरकम पहलवान के रूप में. ट्रेलर के आखिर में उनका एक दमदार डायलॉग सुनाई देता है, “आप सबको लगता है कि मैंने खेल खेला, लेकिन सर… असल में मैंने लड़ाई लड़ी है.”

जान्हवी कपूर का किरदार भी खास

फिल्म में जान्हवी कपूर ‘अचियम्मा’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में राम चरण उन्हें “आसमान से गिरा तारा” कहते नजर आते हैं. जान्हवी का किरदार खुशमिजाज, मजबूत और गांव से जुड़ी लड़की का है.

फैंस का रिएक्शन

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी पेड्डी और उसके गांव के लोगों के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. गांव के गरीब लोग कुछ ताकतवर और दबंग लोगों की परेशानियों का सामना कर रहे होते हैं. ऐसे में पेड्डी अपने खेल, हिम्मत और ताकत के दम पर उन बुरे लोगों के खिलाफ खड़ा होता है और अपने गांव वालों की रक्षा करता है.

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और बोमन ईरानी जैसे कई दमदार कलाकार भी नजर आएंगे.

यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके कुछ खास शो 3 जून से ही शुरू कर दिए जाएंगे. खास बात यह है कि फिल्म हिंदी समेत कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी, ताकि देशभर के दर्शक इसे अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकें.

यह भी पढ़ें: Toxic बाकी फिल्मों से क्यों है अलग? यश ने खुद बता दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >