Rakhi Sawant Wedding: पाकिस्तानी नहीं है डोडी खान, राखी सावंत संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पॉपुलर होने के…

Rakhi Sawant Wedding: राखी सावंत को फिर उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है. एक्ट्रेस डोडी खान से शादी करने वाली हैं. अब उनके होने वाले पति ने कुछ सनसनीखेज खुलासा किया है.

Rakhi Sawant Wedding: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार सोशल मीडिया पर छाई हुई है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी अभिनेता और पुलिस अधिकारी डोडी खान से प्यार करती हैं. राखी ने कहा, वह मेरा प्यार है. हम एक दूसरे से प्यार करते है. वह पाकिस्तान से है और मैं भारत से हूं, इसलिए हम प्रेम विवाह करेंगे.”

कहां के रहने वाले हैं डोडी खान

अब डोडी खान ने खुलासा किया है कि वह पाकिस्तानी नहीं बल्कि नीदरलैंड से ताल्लुक रखते हैं. फिल्मीबीट से बात करते हुए डोडी खान ने कहा, नहीं, पाकिस्तानी राष्ट्रीयता नहीं है… वह नीदरलैंड से है और काम के लिए पाकिस्तान में रहते हैं.”

राखी और डोडी का रिश्ता है पब्लिक स्टंट

यह पूछने पर कि वह अपनी बारात कहां ले जाना चाहेंगे. इसपर उन्होंने जवाब दिया, “बारात तो वहीं जाएगा, जहां राखी जी चाहेंगी.” आगे उनसे पूछा गया कि क्या यह एक पब्लिक स्टंट है. इसपर एक्टर ने कहा कि लोकप्रियता तो हर कोई चाहता है, लेकिन ऐसी पॉपुलैरिटी जो बाद में गले की हड्डी बन जाए, वह हम लोग नहीं चाहते हैं. राखी का पास्ट मैं जानता हूं. हमलोग एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पाकिस्तान में इस्लामिक परंपराओं के मुताबिक होगी. हालांकि, रिसेप्शन भारत में आयोजित किया जाएगा और उनका हनीमून प्लेस स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड में होगा.

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant Net Worth: जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं राखी सावंत, तीसरी शादी अनाउंस कर सबको चौंकाया

यह भी पढ़ें- कौन है पाकिस्तान के डोडी खान, जिससे शादी कर रही राखी सावंत, बोली- भारत में रिसेप्शन, स्विट्जरलैंड में हनीमून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >