Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई दूसरी शादी, हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट पकड़े एक्ट्रेस की फोटोज हुई वायरल

Rakhi Sawant Adil Durrani Wedding: टीवी इंडस्ट्री की स्टार राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फोटो में राखी और आदिल गले में वरमाला पहने हुए पोज दे रहे हैं.

Rakhi Sawant Adil Durrani Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्वीन राखी सावंत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस को बीते दिनों बिग बॉस मराठी 4 में देखा गया था. उन्होंने टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी, हालांकि गेम चेंज करते हुए उन्होंने 9 लाख रुपये लेकर शो छोड़ने का फैसला किया. अब एक्ट्रेस फिर से सुर्खियों में है. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है.

राखी सावंत ने आदिल से की शादी

राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी जीवनभर का हमसफर बना लिया है. वायरल फोटोज में राखी और आदिल मैरिज सर्टिफिकेट हाथ में लेकर पोज दे रहे हैं. दोनों ने वरमाला पहना है. वहीं राखी ने प्रिटेंड शरारा सूट पहना हुआ है, वहीं दुल्हन की तरह सिर ढक रखा है. आदिल सिंपल ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस की तसवीर देखकर फैंस हैरान हैं कि अभी जहां उनकी मां अस्पताल में भर्ती है, वहीं राखी कैसे शादी कर सकती है.

कोर्ट मैरिज पर क्या बोली राखी

ऐसे में अब खुद राखी ने शादी की पूरी सच्चाई बताई है. उन्होंने बात करते हुए कहा. मुझे और आदिल को शादी किए हुए 7 महीने हो चुके हैं. आदिल की वजह से मैंने अबतक दुनिया से ये बातें छुपाई थी. हमदोनों ने सिंपल वेंडिग का सोचा था, इसलिए कोर्ट मैरिज को चुना. अभी आप सभी को बता रही हूं, क्योंकि मेरी मां बीमारी है और ये समय सही है. आपको बता दें कि राखी की ये दूसरी शादी है. पहली शादी उन्होंने बिजनेसमैन रितेश संग की थी. दोनों एक साथ बिग बॉस के घर में आए थे, लेकिन ये रिश्ता नहीं टिका और दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर अलग होने का फैसला किया.

Also Read: 20 दिन-43 रीटेक्स…110 डांस मूव्स ट्राई करने के बाद बना ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘नाटु-नाटु’,जानें इसके पीछे की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >