राखी सावंत के पति आदिल खान के खिलाफ ईरानी स्टूडेंट ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुसीबते कम होने के नाम नहीं ले रही है. अब एक ईरानी स्टूडेंट ने उनके खिलाफ मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है.

टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुसीबते कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब उनके खिलाफ मैसूर में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है. ईरानी स्टूडेंट ने मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है. उन्होंने आदिल पर कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. बता दें कि आदिल राखी सावंत द्वारा दायर एक धोखाधड़ी के मामले में पहले से ही जेल में है. वह फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है. अब उनके खिलाफ यह दूसरी प्राथमिकी है.

आदिल खान के खिलाफ प्राथमिकी

अपनी प्राथमिकी में, स्टूडेंट ने आदिल पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, जब वे मैसूर में एक साथ रहते थे. उन्होंने उल्लेख किया कि जब वह पांच महीने पहले उनसे शादी करने की मांग की, तो आदिल ने इसे अस्वीकार कर दिया और कहा कि वह कई लड़कियों के साथ इसी तरह के रिश्ते में है. फिर उन्होंने धमकी दी और ब्लैकमेल किया कि वह उनकी प्राइवेट तस्वीरें लीक कर देंगे. इसलिए पुलिस ने जाने की सोचे नहीं. अब पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

राखी और आदिल का रिश्ता

इससे पहले फरवरी में मीडिया के सामने राखी फूट-फूट कर रो पड़ीं और आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया. उनकी शिकायत के बाद, आदिल को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. राखी तभी से मीडिया में आदिल के खिलाफ बोल रही हैं. राखी सावंत ने खुलासा किया था कि आदिल दुर्रानी का किसी तनु चंदेल के साथ अफेयर चल रहा है. हाल में एक्ट्रेस ने आदिल और तनु की तस्वीर जारी की थी. कोर्ट जाते समय ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “आदिल ने तनु से कहा है कि बाहर आने के बाद, वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और पांच दिनों में उसके साथ निकाह करेगा.” राखी ने कहा कि, “मेरे पास सबूत है और जरूरत पड़ने पर मैं इसका खुलासा करूंगी.”

Also Read: कौन है राखी सावंत की सौतन तनु, आदिल संग कोजी तस्वीर आई सामने
आदिल दुर्रानी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए

7 महीने तक आदिल पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए राखी ने ईटाइम्स से आगे कहा, “मैं कोर्ट जा रही हूं और मैं सुनवाई के लिए समय पर वहां पहुंचना चाहती हूं. आदिल दुर्रानी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए. जज को मेरी बात सुननी चाहिए. निर्णय लेने से पहले बाहर जाएं और मेरी चोटें देखें. उन्हें मेरे पास मौजूद तस्वीरों और वीडियो को भी देखना चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >