Rakesh Bedi Kiss Sara Arjun: 51 साल छोटी एक्ट्रेस को किस करने पर इंडस्ट्री में बवाल, राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बेटी की उम्र…

Rakesh Bedi Kiss Sara Arjun: धुरंधर के ट्रेलर लॉन्च में सारा अर्जुन को ऑन स्टेज किस करने पर राकेश बेदी जमकर ट्रोल हो रहे हैं. अब एक्टर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुनाई है. साथ ही उस मोमेंट के बारे में चर्चा की. पढ़ें पूरी खबर…

Rakesh Bedi Kiss Sara Arjun: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके कलाकार भी लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के अलावा फिल्म में राकेश बेदी भी नजर आए, जिन्होंने पाकिस्तानी नेता जमील जमाली के किरदार से खूब तारीफ बटोरी. हालांकि अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ राकेश बेदी एक विवाद की वजह से भी इनदिनों चर्चा में हैं.

51 साल छोटी एक्ट्रेस को किस करने पर ट्रोल

दरअसल, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राकेश बेदी और एक्ट्रेस सारा अर्जुन स्टेज पर साथ नजर आए. दोनों के बीच हल्की-फुल्की मस्ती चल रही थी. इसी दौरान राकेश बेदी ने सारा अर्जुन को कंधे पर किस कर लिया. बस यही पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद 71 साल के राकेश बेदी को 51 साल छोटी एक्ट्रेस को किस करने पर जमकर ट्रोल किया गया.

“मैंने बेटी की तरह लगाया गले”

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की बातें शुरू कर दीं. तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले. अब इस पूरे मामले पर राकेश बेदी ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है. मीडिया कंपनी से बात करते हुए राकेश बेदी ने साफ कहा कि सारा अर्जुन उम्र में उनसे बहुत छोटी हैं और फिल्म में वह उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने बताया कि शूट के दौरान भी वे अक्सर एक-दूसरे को गले लगाते थे, जैसे एक पिता अपनी बेटी को लगाता है. उनके मुताबिक, इवेंट के दिन भी वही अपनापन था, लेकिन लोगों ने इसे गलत नजर से देखा.

ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

राकेश बेदी ने यह भी कहा कि उनका और सारा का रिश्ता बहुत साफ और दोस्ताना है, जो स्क्रीन पर भी दिखता है. उन्होंने ट्रोल करने वालों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि अगर किसी को एक बुजुर्ग और बच्चे के बीच का स्नेह भी गलत लगता है, तो उसमें देखने वाले की सोच की दिक्कत है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उस वक्त स्टेज पर सारा के माता-पिता भी मौजूद थे, ऐसे में गलत नीयत का सवाल ही नहीं उठता. बता दें कि धुरंधर में सारा अर्जुन ने राकेश बेदी की बेटी यलीना जमाली का किरदार निभाया है और उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के साथ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

ALSO READ: YRKKH Upcoming Twist: पुलिस की एंट्री, हार्ट अटैक और शादी का ऑर्डर, शो में भयानक ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >