Raju Srivastava LIVE Health Update: मैनेजर बोले- ब्रेन डेड नहीं, कोमा में है कॉमेडियन

Raju Srivastava LIVE Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन पहले उनकी हालत ठीक बताई जा रही थी, लेकिन बीती रात राजू की फिर से तबीयत खराब होने की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. उनके हेल्थ को लेकर उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने अपडेट दिया है.

Live Updates
7:56 PM. 19 Aug 22 2:26 PM. 19 Aug

जब बिग बॉस में उलझ पड़े थे राजू और केआरके

रियलिटी शो बिग बॉस 3 में राजू श्रीवास्तव नजर आ चुके है. न्यूज एजेंसी आईएनएस से विंदू दारा सिंह से बातचीत में विंदू ने राजू के बारे में बताया, जब वो घर के अन्दर थे. उन्होंने इसमें बताया था कि, एक बार उनकी लड़ाई केआरके के साथ हो गई थी. हालांकि इसे टीवी पर कंटेंट की वजह से टीवी पर दिखाया नहीं गया था.

7:56 PM. 19 Aug 22 2:26 PM. 19 Aug

ब्रेन डेड नहीं हैं राजू श्रीवास्तव 

राजू श्रीवास्तव के मैनेजर राजेश शर्मा ने ये भी बताया कि, उनके ब्रेन में सूजन थी, अब वह नहीं है. वह ब्रेन डेड नहीं हैं. वह कोमा-सेमी कोमा की स्थिति में हैं. उनके सारे ऑर्गन चल रहे हैं. आगे और बेहतर होने के आसार हैं.

7:56 PM. 19 Aug 22 2:26 PM. 19 Aug

राजू श्रीवास्तव का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

राजू श्रीवास्तव के मैनेजर राजेश शर्मा ने कॉमेडियन के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने आजतक से बातचीत में बताया कि कल से वो काफी बेटर है. उन्होंने कहा, सारे ऑर्गन ठीक काम कर रहे हैं. स्टेबल हैं सभी चीजें. चीजें पॉजिटिविटी की तरफ बढ़ी हैं.

7:56 PM. 19 Aug 22 2:26 PM. 19 Aug

कैलाश खेर का वीडियो

कैलाश खेर ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, प्रार्थनाओं में वो शक्ति है की परमेश्वर भी पुकार सुनते हैं. असंख्य कोटि मन जीतने वाले, सबको हंसाने वाले कलाकार राजू श्रीवास्तव जी. हृदय आघात से पीड़ित हैं. झूठी खबरें फैलने ना दें, अफवाहों से बचे,आप सब प्रार्थना करें. ऐसे समय में परिवार को और चिंतित ना होने दें. सविनय निवेदन ॐ.

7:56 PM. 19 Aug 22 2:26 PM. 19 Aug

राजू को महंगी कार का शौक

राजू श्रीवास्तव को महंगी कार का शौक है और उनके कार कलेक्शन में ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और इनोवा है.

7:56 PM. 19 Aug 22 2:26 PM. 19 Aug

इस शो के बाद राजू को मिली थी लोकप्रियता

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लेने के बाद राजू श्रीवास्तव ने प्रसिद्धि हासिल की. वह रियलिटी स्टैंड-अप कॉमेडी सीरीज़ के सेकेंड रनर-अप के रूप में उभरे थे.

मुख्य बातें

Raju Srivastava LIVE Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन पहले उनकी हालत ठीक बताई जा रही थी, लेकिन बीती रात राजू की फिर से तबीयत खराब होने की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. उनके हेल्थ को लेकर उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने अपडेट दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >