Raju Srivastav Update: अभी भी वेंटिलेटर पर है राजू श्रीवास्तव,कॉमेडियन के भाई बोले- हालत में हो रहा सुधार

राजू श्रीवास्तव के ठीक होने की दुआ पूरा हिन्दुस्तान कर रहा है. अब कॉमेडियन के भाई ने कहा, राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. हालांकि धीरे-धीरे हालत में सुधार हो रहा है.

Raju Srivastav Health Update: एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर (ventilator) पर हैं. उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने शुक्रवार उनका हेल्थ अपडेट दिया है.

राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि उनके भाई धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन वह अभी भी बेहोश है. दीपू ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हालांकि, सुधार की गति धीमी है, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. उनकी हालत स्थिर है और वह फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं. 35 दिन हो गए हैं, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि राजू ठीक होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है.”

Also Read: Manike Out: नोरा फतेही-सिद्धार्थ शुक्ला का नया गाना ‘मानिके’ रिलीज, दोनों की केमिस्ट्री ने चुराया दिल
वेंटिलेटर पर है राजू श्रीवास्तव

यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार अभिनेता को मुंबई के किसी अन्य अस्पताल में ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है, जहां श्रीवास्तव रहते हैं, दीपू ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं थी. उन्होंने कहा, ”उनका इलाज एम्स में किया जाएगा और उनके ठीक होने के बाद हम उन्हें घर ले जाएंगे. हमें चिकित्सकों पर पूरा भरोसा है.” राजू श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >