Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव के लिए मंदिर जाकर दोस्त मांग रहे दुआ, अभी तक नहीं आया होश

राजू श्रीवास्तव के ठीक होने की दुआ पूरा हिन्दुस्तान कर रहा है. एम्स से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अभी भी कॉमेडियन की हालात नाजुक बनी हुई है. वे अब भी वेंटिलेटर पर ही है. बता दें कि राजू को बीते 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था.

Raju Srivastav Health Update: देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती है. उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार तो हो रहा है, लेकिन कॉमेडियन को होश नहीं आ रहा है, वे अब भी वेंटिलेटर पर ही. उनके फैंस और फैमिली मेंबर्स लगातार उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. एम्स से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राजू को बीते दिनों जो बुखार आया था, वह अब पूरी तरह ठीक हो गया है, लेकिन होश में ना आना अब भी डॉक्टरों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. . राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. उनका पिछले 27 दिनों से इलाज चल रहा है. उनके फैमिली मेंबर्स लगातार उनकी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं.

राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक

एम्स के सूत्र ने यह भी बताया कि अब भी राजू श्रीवास्तव की हालत बनी हुई है. बीते दिनों राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने खुलासा किया कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है. राजू के हाथों और पैरों में कुछ हलचल हुई है और वह अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से भी बातचीत करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. अजीत ने साझा किया कि ऐसा लगता है कि राजू जल्द से जल्द बेहतर होने का प्रयास कर रहे है और वह जल्द ही पहले जैसे हो जाएंगे.

पिछले महीने आया था हार्ट अटैक

राजू श्रीवास्तव के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा था, जब यह सुनने में आया था कि उन्हें जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया है. इस खबर ने सबकों हैरान कर दिया था. कॉमेडियन को आनन-फानन में एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उस वक्त राजू श्रीवास्तव के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें लगातार लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था.

Also Read: Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार, जानिए अब कैसी है कॉमेडियन की हालत
राजू श्रीवास्तव ने इस प्रोग्राम में किया काम

लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से लेकर कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो से लेकर शक्तिमान तक कई कॉमेडी शो और टेलीविजन सीरीज का हिस्सा रहे हैं. कॉमेडियन ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर और बहुत कुछ में अभिनय किया. उन्हें हाल ही में इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >