Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार, जानिए अब कैसी है कॉमेडियन की हालत

राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुशखबरी है. राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने खुलासा किया कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है. राजू के हाथों और पैरों में कुछ हलचल हुई है.

राजू श्रीवास्तव के फैंस हर रोज उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. अब ऐसा लगता है कि उनकी प्रार्थना रंग लाने लगी है. मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो कॉमेडियन की सेहत में सुधार है. कॉमेडियन को 1 सितंबर को कम से कम 100 डिग्री बुखार होने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राजू श्रीवास्तव थोड़ा बेहतर कर रहे हैं. राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. उनका पिछले 27 दिनों से इलाज चल रहा है. उनके फैमिली मेंबर्स लगातार उनकी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं.

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार

राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने खुलासा किया कि कॉमेडियन के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है. राजू के हाथों और पैरों में कुछ हलचल हुई है और वह अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से भी बातचीत करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. अजीत ने साझा किया कि ऐसा लगता है कि राजू जल्द से जल्द बेहतर होने का प्रयास कर रहे है और वह जल्द ही पहले जैसे हो जाएंगे.

राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कही ये बात

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा के मुताबिक राजू श्रीवास्तव ने अपने हाथों और पैरों में हल्की हरकत दिखाई है. उन्होंने अपनी आंखें भी खोलीं और उनसे बातचीत की. राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. राजू श्रीवास्तव 15 दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, जिसके बाद उन्हें होश आया. हालांकि, 1 सितंबर को 100 डिग्री तक बुखार आने के बाद, वह फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

Also Read: Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें अब कैसी है तबीयत?
राजू श्रीवास्तव ने इस प्रोग्राम में किया काम

लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से लेकर कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो से लेकर शक्तिमान तक कई कॉमेडी शो और टेलीविजन सीरीज का हिस्सा रहे हैं. कॉमेडियन ने बॉलीवुड फिल्मों जैसे मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर और बहुत कुछ में अभिनय किया. उन्हें हाल ही में इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >