राजू श्रीवास्तव का कल होगा अंतिम संस्कार, यूपी विधानसभा में रखा गया 2 मिनट का मौन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया. उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है. सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. वो लगातार वेंटिलेटर पर थे. लेकिन बीच में ऐसी खबरें आईं कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उनकी पत्नी शिखा ने प्रशंसकों से दुआ करने की अपील की थी. लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे. बता दें कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली में होगा.

12:00 AM. 22 Sept 22 12:00 AM. 22 Sept

यूपी विधानसभा में कॉमेडियन के सम्मान में रखा गया 2 मिनट का मौन

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा. जिनका आज 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

अस्पताल के बाहर से सामने आई तस्वीर

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जो अस्पताल के बाहर की है.

https://www.instagram.com/p/Ciw5x7yKjwD/

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

एम्स के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद जारी किया बयान

एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ सुधीर गुप्ता ने साझा किया है कि पोस्टमॉर्टम के बाद राजू श्रीवास्तव का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है. उन्होंने श्रीवास्तव के शव परीक्षण के बारे में भी विवरण साझा किया और खुलासा किया कि इस प्रक्रिया में किसी विच्छेदन की आवश्यकता नहीं थी.

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

आमिर खान प्रोडक्शंस ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया

आमिर खान प्रोडक्शंस ने ट्वीट किया, “आप हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे राजू श्रीवास्तव जी. इस दुनिया में इतनी खुशी और हंसी फैलाने के लिए धन्यवाद. भगवान आपके प्रियजनों को शक्ति दें। 🙏,”

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

जिन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी को दिलवायी पहचान

हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी को पहचान दिलाई थी.

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली में किया जाना है. राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य- उनकी पत्नी शिखा, बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा इस समय एम्स में हैं. पहले परिवार राजू के पार्थिव शरीर को मुंबई या कानपुर ले जाने की सोच रहा था.

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

भावुक हुए रवि किशन

रवि किशन ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया.

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

दीपू श्रीवास्तव ने कही ये बात

राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया. उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने पीटीआई से बात की और कहा, “मुझे सुबह फोन आया कि वह नहीं है. वाकई दुर्भाग्यपूर्ण खबर है. वह 40 दिनों से अधिक समय से अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे. सुबह 10.20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

‘उन्होंने पूरे देश को हंसाया’

सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “RIP राजू श्रीवास्तव जी. उन्होंने पूरे देश को हंसाया. आज दुख की बात है कि वह बहुत जल्द चले गए. परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना. “

https://www.instagram.com/p/CiwrwVxrXWa/

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कही ये बात

राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद से उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव सदमे में हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं अभी बात करने में हालत में नहीं हूं. मैं अभी क्या साझा या कह सकती हूं? उसने बहुत संघर्ष किया, मैं वास्तव में उम्मीद कर रही थी और प्रार्थना कर रही थी कि वो इससे बाहर आए. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक सच्चे सेनानी थे.”

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

द्रौपदी मुर्मू ने राजू श्रीवास्तव पर दुख जताते हुए कहा, ‘प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है. अपनी हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से, दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी. उनके प्रभाव से भारत में हास्य के मंचन को नई पहचान मिली. उनके परिवार एवं प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं.’

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

राजू श्रीवास्तव का कल होगा अंतिम संस्कार

राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया जाएगा. अंतिम संस्कार 22 सितंबर कल सुबह 9:30 बजे होगा.

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

भारती सिंह कुछ समझ नहीं पा रही हैं

भारती सिंह ने कहा कि, वह राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद दर्द में हैं. आईएएनएस से बात करते हुए भारती ने कहा, “मैं शूटिंग पर हूं और सभी को हंसाना है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कैसे करना है. मुझे दर्द हो रहा है लेकिन फिर भी मैं किसी से यह नहीं कह सकती कि मैं रोना चाहती हूं. मैंने उनकी फिल्में देखी हैं और एक कॉमेडियन के रूप में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, लेकिन अब कॉमेडी के बादशाह के नहीं रहने पर हमारा मार्गदर्शन कौन करेगा. मैंने उन्हें ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में देखा, उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया. यह पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है.”

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

अजय देवगन ने कॉमेडियन के निधन पर जताया शोक

अजय देवगन ने ट्वीट किया, “अपने जीवनकाल में आपने हमें स्क्रीन पर और बाहर, हंसी और अधिक हंसी का उपहार दिया. आपका असामयिक निधन मुझे बहुत दुखी कर गया है. RIP राजू. शांति. ईश्वर आपके परिवार को इस शोक की घड़ी में शक्ति प्रदान करें.”

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

कानपुर नहीं लाया जायेगा राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर

राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर आते ही कानपुर के उनके नया पुरवा किदवई नगर निवास पर चाहने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गयी है. कहा जा रहा था राजू का पाथिव शरीर कानपुर लाई जा सकती है. लेकिन अब खबरें हैं कि उनका पार्थिव शरीर कानपुर नहीं लाया जायेगा. दिल्ली में ही अंतिम संस्कार होगा. उनके करीबी दिल्ली रवाना हो गये हैं.

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

एक मंझे हुए कलाकार थे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे. सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे. उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति.”

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

अमित शाह ने बताया अद्भुत प्रतिभा के धनी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजू श्रीवास्तव का एक विशिष्ट अंदाज था और अपनी अद्भुत प्रतिभा से उन्होंने सभी को प्रभावित किया. उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें.”

10:34 PM. 21 Sept 22 10:34 PM. 21 Sept

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया. वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गये लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. उनका निधन दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.

6:01 PM. 21 Sept 22 6:01 PM. 21 Sept

नहीं यकीन कर पा रहे फैंस

राजू श्रीवास्तव की मौत ने सभी लोगों को सदमे में डाल दिया है. उनकैे निधन से फैंस काफी ज्यादा दुखी है. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि गजोधर भैया अब हमारे बीच नहीं है. फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्होंने ‘#rajusrivastava’, ‘AIIMS’ और ‘राजू श्रीवास्तव’ जैसे कीवर्ड ट्रेंड करवा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अलविदा राजू भाई…आपको हमेशा याद रहेगा..एक अन्य यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है..

5:50 PM. 21 Sept 22 5:50 PM. 21 Sept

कैलाश खेर ने वीडियो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

चर्चित गायक कैलाश खेर ने वीडियो शेयर कर राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा, हमारे पारिवारिक मित्र तथा बड़े भाई राजू श्रीवास्तव जी @iRajuSrivastava के देहावसान का समाचार अत्यन्त पीड़ादायक. परेमेश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें॥ परिवार को सँभलने की शक्ति दें. अनन्त प्रार्थना॥ नमो शान्ति ॐ.

5:50 PM. 21 Sept 22 5:50 PM. 21 Sept

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गये ‘गजोधर भैया’

राजू श्रीवास्तव अपने पीछे पत्नी शिख श्रीवास्तव और दो बच्चे आयुष्मान और अंतरा को छोड़ गये हैं. उनके सोशल मीडिया पर फैमिली संग कई तस्वीरें मौजूद है.

https://www.instagram.com/p/CdqKAzss-jS/

5:50 PM. 21 Sept 22 5:50 PM. 21 Sept

राजपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने अपने दोस्त राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, इस नुकसान का बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. आपने हम सबको बहुत जल्दी छोड़ दिया है. आप बहुत याद आओगे मेरे भाई. मैं बस इस पर विश्वास नहीं कर सकता.’ इसके साथ उन्होंने टूटे दिल को इमोजी भी साझा किया है.

5:50 PM. 21 Sept 22 5:50 PM. 21 Sept

अशोक पंडित ने की परिवार से बात

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उनके परिवार से बात की. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘राजू श्रीवास्तव के परिवार से बात की. वो अब नहीं रहा. आधे घंटे पहले निधन हो गया. उद्योग जगत को बड़ा नुकसान. परिवार और निकट के लोगों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना. मैं तुम्हें कभी नहीं भूलूंगा. ओम शांति! ”.

5:50 PM. 21 Sept 22 5:50 PM. 21 Sept

इस शो के बाद मिली थी लोकप्रियता

मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद खासी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया. वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे. वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे.

5:50 PM. 21 Sept 22 5:50 PM. 21 Sept

बेटे को फोन पर मिली सूचना

दीपू श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुझे करीब आधे घंटे पहले परिवार वालों ने फोन करके उनके गुजर जाने की सूचना दी. वह 40 से अधिक दिन से अस्पताल में भर्ती थे.” अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को सुबह 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया.

5:50 PM. 21 Sept 22 5:50 PM. 21 Sept

कुमार विश्वास ने जताया दुख

कुमार विश्वास ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘राजू भाई ने आख़िर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए, सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया. उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आँखों के आगे तैर रहे हैं. उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौग़ात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई.’

5:50 PM. 21 Sept 22 5:50 PM. 21 Sept

राजू श्रीवास्तव का निधन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है. उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है. सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था.

मुख्य बातें

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया. उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है. सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. वो लगातार वेंटिलेटर पर थे. लेकिन बीच में ऐसी खबरें आईं कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उनकी पत्नी शिखा ने प्रशंसकों से दुआ करने की अपील की थी. लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे. बता दें कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >