राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, सलमान समेत कई बड़े स्टार्स आए सामने

Rajpal Yadav Loan Case: चेक बाउंस मामले में जेल पहुंचे राजपाल यादव के सपोर्ट में बॉलीवुड के कई सितारे सामने आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन समेत कई एक्टर्स मदद के हाथ बढ़ाए हैं. अब जमानत को लेकर कल कोर्ट में सुनवाई होनी है. जानिए पूरा अपडेट…

Rajpal Yadav Loan Case: कॉमेडी के लिए मशहूर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक इमोशनल बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में उनका कोई खास दोस्त नहीं है. इसी बीच 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस केस में उनके सरेंडर कर तिहाड़ जेल जाने की खबर ने सबको चौंका दिया. लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं. मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

मदद के लिए आगे आए बड़े सितारे

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि कई नामी कलाकार उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. उनके मुताबिक सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारों ने समर्थन जताया है. डेविड धवन ने भी उनसे संपर्क किया है. इसके अलावा रतन जैन और वरुण धवन समेत कई लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, जिसे लेकर राजपाल काफी इमोशनल हैं.

कल होने वाली है सुनवाई

मैनेजर ने यह तो नहीं बताया कि सरेंडर से पहले राजपाल ने किसी से मदद मांगी थी या नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि जैसे ही उनकी स्थिति बिगड़ी, इंडस्ट्री ने उनका साथ देना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, “सबने मदद का भरोसा दिया है, लेकिन इतने बड़े लेन-देन तुरंत पूरे नहीं हो जाते. परिवार को मजबूत रहना होगा. राजपाल भाई खुद बहुत हिम्मती हैं और यही हिम्मत उनके परिवार में भी है. घर में फरवरी के आखिर में कुछ पारिवारिक कार्यक्रम भी होने हैं, इसलिए सब चाहते हैं कि तब तक वह बाहर आ जाएं. उम्मीद है कि कल तक उन्हें राहत मिल सकती है.” उन्होंने यह भी बताया कि राजपाल यादव की जमानत पर सुनवाई कल होने वाली है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें बेल मिल जाएगी.

कैसे कर्ज में डूबे राजपाल?

दरअसल, साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी पहली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का कर्ज लिया था. साल 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई और वह कर्ज चुका नहीं सके. इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया और कानूनी लड़ाई लंबी चलती रही. इसी मामले में राजपाल यादव को जेल हुई है.

सोनू सूद समेत कई लोगों ने की मदद

अब उनकी मदद के लिए कई लोग सामने आ रहे हैं. सोनू सूद ने अपनी आने वाली फिल्म में उन्हें रोल देने और साइनिंग अमाउंट देने की बात कही है. वहीं तेज प्रताप यादव ने 11 लाख, केआरके ने 10 लाख और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंदरजीत सिंह ने 1.11 करोड़ की मदद का ऐलान किया है, ताकि राजपाल यादव अपना कर्ज चुका सकें और जमानत मिल सके.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? खूबसूरती में हीरोइन भी पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >